आनंद का गृहनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत
चेन्नई. 17 अक्टूबर. वार्ता. दूसरी बार विश्व शतरंज चैंपियन बनने के बाद पहली बार अपने गृहनगर लौटे सुपर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद का आज यहां भव्य स्वागत किया गया
चेन्नई हवाईअड्डे पर आनंद का स्वागत करने के लिए अखिल भारतीय शतरंज महासंघ और तमिलनाडु शतरंज संघ के पदाधिकारियों के अलावा बडी संख्या में स्कूली छात्र . जूनियर खिलाडी और शतरंजप्रेमी मौजूद थे 1 आनंद के साथ उनकी पत्नी अरूणा भी नयी दिल्ली से आए विमान से यहां पहुंचीं
हवाईअड्डे पर आनंद के पहुंचते ही प्रशंसकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया 1 स्कूली बच्चों और जूनियर खिलाडियों में उनसे हाथ मिलाने और बात करने का उत्साह अधिक दिखायी दिया
यूं तो आनंद रविवार देर रात को ही नयी दिल्ली पहुंच गये थे लेकिन अपने सम्मान में आयोजित कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण उन्हें अपने गृह नगर आने का मौका आज ही मिल सका 1 आनंद ने गत महीने के अंत में मेक्सिको में हुयी विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतकर शतरंज की दुनिया की बादशाहत वर्ष 2000 के बाद दूसरी बार हासिल कर ली थी
प्रेम राजनेने1609वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications