पोंटिंग ने भारतीय खिलाडियों को सम्मान करने का आग्रह किया
सिडनी. 22 अक्टूबर .रायटर. आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपने देश के दर्शकों से आग्रह किया है कि इस साल दिसंबर में शुरू होने वाले भारतीय टीम के आस्ट्रेलिया दौरे में वे भारतीय खिलाडियों का सम्मान करें
पोंटिंग ने भारत दौरे के बाद आज यहां पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा कि ..मैं चाहता हूं कि आस्ट्रेलिया की जनता और क्रिकेट प्रशंसक भारतीय टीम के साथ वैसा ही बर्ताव करें जैसा वे अन्य टीमों के साथ करते हैं1.. उल्लेखनीय है कि भारतीय दर्शकों ने अंतिम तीन एकदिवसीय मैचों के दौरान आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाडी एंड्रयू साइमंड्स को बंदरों जैसी आवाज निकालकर चिढाया था
पोंटिंग ने कहा ..आस्ट्रेलिया टीम के साथ भारत में जो व्यवहार हुआ उसके कारण भारतीय टीम के साथ यहां अभद्र व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए1 मेरा मानना है कि नस्लवाद खेल तो क्या जीवन के किसी भी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए1.. आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा ..मुे पक्का यकीन है कि आस्ट्रेलियाई दर्शक भारतीय तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत और कुछ अन्य खिलाडियों को चिढाने की कोशिश करेंगे1 आस्ट्रेलिया आने वाली लगभग हर टीम के साथ ऐसा होता है1 लेकिन मैं आशा करता हूं कि दर्शक नस्लीय फब्तियां नहीं कसेंगे
भारत इस दौरे में चार टेस्ट और एक त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रंृखला खेलेगा
प्रकाश.नंद1110 रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications