शीर्ष वरीय राडिक लियोन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में हारे
लियोन. 25 अक्टूबर .रायटर. शीर्ष वरीयता प्राप्त अमरीका के एंडी राडिक को बुधवार को यहां लियोन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में फ्रांस के फेबि्रस सांतोरो के हाथों 7..6 2..6 6..4 से पराजय का मुंह देखना पडा
हालांकि राडिक सीजन के अंत मे अगले महीने शंघाई में होने वाले मास्टर्स कप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं
गत विजेता चौथी वरीयता प्राप्त फ्रांस के रिचर्ड गेस्केट ने बेल्जियम के क्रिस्टोफ रोकस को लगातार सेटों में 7..6 6..3 से हराकर मास्टर्स कप में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को जिंदा रखा
गेस्केट एटीपी रैंकिंग में आठवीं स्थान पर मौजूद जर्मनी के टामी हास से आठ अंक पीछे हैं और उनकी रैंकिग 11वीं है1 मास्टर्स कप के लिए क्वालिफाई करने के वास्ते उन्हें शीर्ष आठ खिलाडियों में जगह बनानी पडेगी
मैच के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा ..गत वर्ष चैंपियन बनने के बाद से मुे कई तरह की शारीरिक दिक्कतों से गुजरना पडा है1 कोर्ट भी पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी तेज है और मुे सूट नहीं करता है1.. उन्होंने कहा ..मास्टर्स कप की दौड में बने रहने के लिए मुे कम से कम सेमीफाइनल में पहुंचना होगा1.. पिछले वर्ष के उपविजेता फ्रांस के मार्क गिकेल ने जर्मनी के बेंजामिन बेकर को लगातार सेटों में 6..3 6..3 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया
अगले सप्ताह पेरिस में होने वाली मास्टर्स सीरीज शंघाई में मास्टर्स कप खेलने की तमन्ना रखने वालों के लिए अंतिम अवसर होगी
प्रकाशपीएन1234रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications