नडाल की सनसनीखेज हार. फेडरर की संघर्षपूर्ण जीत
मैड्रिड 20 अक्टूबर .रायटर. गैर वरीयता प्राप्त अजेर्ंटीना के डेविड नलबैंडियन ने जोरदार प्रदर्शन करते हुये विश्व के नम्बर दो खिलाडी स्पेन के राफेल नडाल को शुक्रवार को 6..1 6..2 से हराकर मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया
गत चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाडी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने स्पेन के वाइल्ड कार्ड प्रविष्टि फैलिसियानो लोपेज को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7..6 6..4 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया1 सेमीफाइनल में फेडरर का मुकाबला जर्मनी के निकोलस कीफर से होगा जिन्होंने पांचवी वरीयता प्राप्त फर्नाण्डो गोंजालेज को 7..6 6..2 से पराजित किया
नडाल मैच के दौरान अपनी पूरी लय में नहीं थे और उन पर गुवार को एंडी मरे के खिलाफ संघर्षपूर्ण जीत की थकान साफ दिखाई दे रही थी1 नडाल ने पांच बार अपनी सर्विस गंवाई. लगातार नौ गेम हारे और ढेरों बेजा भूलें कीं
यह नडाल की अक्टूबर 2004 में लियोन में जूलियन बेनेतो से हारने के बाद से सबसे करारी शिकस्त है1 उस समय भी वह केवल तीन गेम ही जीत पाये थे1 नडाल लगातार दूसरी बार मैड्रिड मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हारे हैं
यहां 2004 में उपविजेता रह चुके नलबैंडियन इस वर्ष पहली बार किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं1 नलबैंडियन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा.. मेरे लिये सब कुछ अनुकूल रहा1 मैंने नडाल की बेजा भूलों और गलतियों का पूरा फायदा उठाया1 नडाल मैच के दौरान कभी भी सहज नहीं दिखाई दिये जबकि मुे लगता है कि मैं काफी अच्छा खेला1..राज.अमितसुनील1404जारी रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications