सारा फर्क स्पिनरों ने पैदा किया.. पोंटिंग
मुंबई 21 अक्टूबर .वार्ता. आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के हाथों शनिवार रातंटी..20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात विकेट से मिली करारी शिकस्त के बाद कहा कि मैच में सारा फर्क भारतीय स्पिनरों की वजह से पैदा हुआ
पोंटिंग ने मैच की समाप्ति के बाद संवाददाताओं से भारतीय गेंदबाजों.खासकर दोनों स्पिनरों हरभजन सिंह और मुरली कार्तिक की सराहना की1 उन्होंने कहा कि इन गेंदबाजों ने कंजूसी भरी गेंदबाजी करते हुये आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया1 उन्होंने कहा.. भारतीय स्पिनरों की कसावट भरी गेंदबाजी ने मैच में सारा फर्क पैदा कर दिया1 भारत सही मायनों में इस मैच में जीत का हकदार था1 उसने खेल के हर विभाग में हमसे बेहतर प्रदर्शन किया1 ... पोंटिंग अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से थोडा निराश भी नजर आये जिन्होंने ढेरों अतिरिक्त रन देकर भारत का काम आसान कर दिया1 बहरहाल पोंटिंग ने इस बात पर खुशी जतायी कि उनकी टीम 2..4 से एकदिवसीय श्रंृखला जीतने में सफल रही लेकिन उन्हें थोडा अफसोस इस बात है कि वह इस दौरे में आखिरी दो मैच हार गये
इस दौरे में आस्ट्रेलियाई खिलाडियों के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एंड्रयू साइमंड्स. मिशेल जानसन. माइकल क्लार्क और जेम्स होप्स ने अपने प्रदर्शन से उन्हें खासा प्रभावित किया है
प्रेम.अमित नंद1712 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications