नडाल और जोकोविच मेड्रिड मास्टर्स के तीसरे दौर में
मेड्रिड 18 अक्टूबर .रायटर. डेढ महीने बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे स्पेन के राफेल नडाल और तीसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपने..अपने मैच जीतकर यहां खेले जा रहे मैड्रिड मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है
दुनिया में दूसरे नंबर के खिलाडी नडाल ने बुधवार को खेले गये दूसरे दौर के मैच में साइप्रस के माकोस बगदातिस को सीधे सेटों में 6..4 6..4 से हरा दिया 1 वह यू एस आेपन के चौथे दौर में हमवतन डेविड फरेरो के हाथों मात खाने के बाद अपना पहला मैच खेल रहे थे
तीसरे दौर में नडाल का मुकाबला बि्रटेन के एंडी मरे से होगा 1 नडाल ने कहा कि मरे के खिलाफ मैच के काफी मुश्किल होने की उम्मीद है
जोकोविच ने भी गैर वरीयता प्राप्त स्पेन के फनाडो वर्दास्को से मिली कडी चुनौती को पार करते हुये अंतिम 16 खिलाडियों में जगह बना ली 1 जोकोविच ने यह मैच 6..7 6..3 6..3 से जीता 1 अगले दौर में उनका मुकाबला स्पेन के युआन कालोस फरेरो से होगा जिन्होंने हमवतन कालोस मोया को 7..6 6..4 से शिकस्त दी
प्रेम.प्रकाशसुनील1257जारी रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications