पाकिस्तानी खिलाडी को पूछताछ के लिये नहीं बुलाया
लाहौर 17 अक्टूबर .रायटर. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच बाब वूल्मर की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के सिलसिले में हो रही पूछताछ के लिए अब तक पाकिस्तान के किसी खिलाडी या अधिकारी को नहीं बुलाया गया है1 पूछताछ कल से जमैका की राजधानी किंग्सटन में शुरू हो चुकी है
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड .पीसीबी. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शफाकत नगमी ने आज यहां रायटर को बताया.. किसी खिलाडी या अधिकारी को गवाही के लिए भेजने के लिए किंग्सटन कोरोनर या जमैका पुलिस की तरफ से हमें कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है1 लेकिन अगर उनकी आेर से ऐसा कोई अनुरोध आता है तो तब उस पर निर्णय लिया जाएगा1. उल्लेखनीय है कि वेस्ट इंडीज में विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान गत 18 मार्च को यहां के होटल पेगासस के एक कमरे में वूल्मर को अचेतावस्था में पाया गया था1 बाद में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषति कर दिया था1 जमैका पुलिस ने शुरूआत में उनकी मौत को हत्या करार दिया लेकिन बाद में इसे स्वाभाविक मौत बताया
नगमी ने कहा कि वूल्मर की मौत के सिलसिले में गवाहों से पूछताछ जमैका सरकार और पुलिस का आंतरिक मामला है1 यह उनकी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है1 उन्होंने कहा.. जमैका में चल रही पूछताछ से हमारा कोई लेनादेना नहीं है और हम नहीं चाहते कि हमारे खिलाडी और अधिकारी फिर उस पूरे प्रकरण से गुजरें1.प्रकाश उप्रेती जगबीर2020रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications