प्रदर्शन में निरंतरता है मुख्य अंतर...राजपूत
मुंबई 16 अक्तूबर .वार्ता. भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर लालचंद राजपूत ने आज कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मुख्य अंतर प्रदर्शन में निरंतरता है1 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के सातवें और अंतिम मुकाबले की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से बातचीत में राजपूत ने कहा कि आस्ट्रेलिया के प्रदर्शन में जहां निरंतरता रही है. वहीं भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अनियमित रहा है1 राजपूत ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया टीम से सबक लेना चाहिए कि वह खेल के हर विभाग में किस तरह नियमित प्रदर्शन करते हैं1 उन्होंने कहा.. हमें बल्लेबाजी. गेंदबाजी और फ्ील्डिंग में नियमित प्रदर्शन करना चाहिए1.. उन्होंने कहा.. आस्ट्रेलिया टीम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है. लेकिन हमने भी दिखाया है कि अगर हम अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखें तो केवल हम ही उन्हें टक्कर देने का माद्दा रखते हैं1.. राजपूत ने नागपुर में विवादास्पद बल्लेबाजी क्रम का भी बचाव किया 1 उन्होंने कहा..जब सौरभ गांगुली आउट हुए तब तक आस्ट्रेलिया ने तीसरा पावर प्ले नहीं लिया था. हमने इसका पूरा..पूरा लाभ उठाने के मकसद से ही इरफ्ान पठान को तीसरे नंबर पर भेजा1 जब पठान आउट हुए तो मैच में काफ्ी आेवर बचे थे. इसीलिए हमने राहुल द्रविड़ को चौथे क्रम पर भेजा1.. उन्होंने कहा.. द्रविड़ विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं1 फ्िलहाल वह खराब दौर से गुजर रहे हैं. लेकिन जल्द ही अपनी लय हासिल कर लेंगे1.. उप्रेती .प्रेम .2136वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications