एकदिवसीय क्रि केट मैच न होने के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार .एचपीसीए
धर्मशाला. 21 अक्तूबर .वार्ता. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ .एचपीसीए. ने राज्य में एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन नहीं होने के लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है
एचपीसीए के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने देहरा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में आवश्यक ढांचागत सुविधाओं का घोर अभाव है1 सड़कों की खस्ता हालत है खासतौर पर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को जोड़ने वाली सड़क बेहद खराब है1 इसी कारण भारतीय क्रिकेट कं ट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. धर्मशाला को एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच आवंटित नहीं कर रहा है1 ठाकुर ने कहा कि सड़कों की हालत सुधारने की कई बार मांग किये जाने बावजूद राज्य सरकार इस सम्बंध में गंभीर नहीं है1 उन्होंने कहा कि धर्मशाला का क्रिकेट मैदान विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट मैदानों में से एक है लेकिन राज्य सरकार का रवैया अगर ठीक होता तो यहां वषो पहले अंतर्राष्ट्रीय क्र िकेट मैच आयोजित हो चुका होता1 उन्होंने कहा कि क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और खिलाड़ियों के खेल स्तर में सुधार के बाद एचपीसीए ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में क्रिकेट अकादमियां खोलने का फैसला लिया है
रमेश.प्रकाश रामलाल1557वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications