पहलवानों ने प्रेस कान्फ्रेंस में कुश्ती दिखाई
लुधियाना, 26 अक्तूबरः पंजाब के लुधियाना, जालंधर और पटियाला में प्रस्तावित कुश्ती मुकाबलों का आयोजन रद्द करना पहलवानों को इतना अखर गया कि उन्होंने इसकी जानकारी देने के लिए बुलाई गई प्रेस कान्फ्रेंस में गाली-गलौच कर एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी बरसा दिए. यहां पार्क प्लाजा होटल में आयोजकों ने संवाददाताओं को कुश्ती मुकाबले रद्द होने की जानकारी देने के लिए बुलाया था. प्रेस कान्फ्रेंस शुरू ही हुई थी कि डब्ल्यू डब्ल्यू एफ् मुकाबले लड़ने वाले पहलवान यहीं आपस में भिड़ गए. उन्होंने पत्रकारों को भी नहीं बख्शा. पश्चिमी देश का एक पहलवान एक पत्रकार की तरफ इशारा करते हुए चिल्लाया "ब्लडी इंडियन आई विल नाट स्पेयर यू". पहलवानों का गुस्सा देख पत्रकारों और फोटोग्राफरों ने अपना सामान समेटकर वहां से खिसक लेने में ही भलाई समझी. इस आपाधापी में कुछ पत्रकार धक्का-मुक्की में एक-दूसरे पर गिर गये.कुछ पत्रकारों ने इस मामले की जानकरी देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फोन किया. पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और आयोजकों को पहलवानों को वहां से ले जाने को कहा. बाद में आयोजन से जुड़े पहलवान तिगरजीत सिंह ने पुलिस और मीडिया से इस घटना के लिए माफी मांगी. उन्होंने वादा किया कि जिन पहलवानों ने गाली-गलौच की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications