खेल से जीवन में अनुशासन आता है.. पटेल
समस्तीपुर 22 अक्टूबर .वार्ता. बिहार के मानव संसाधन विकास मंत्रीवृषिण पटेल ने कहा है कि आम आदमी के जीवन में खेलों का विशेषमहत्व है क्योंकि खेल लोगों को अनुशासन सिखाते हैं तथा इससे राष्ट्रीय एकता को भी बढावा मिलता है
श्री पटेल आज यहां के विरौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय मेंतीन दिवसीय राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का उदघाटन करने के बादएक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में शिक्षाके सर्वागीण विकास के कृतसंकल्पित है1 छात्रों को शिक्षा केसाथ..साथ संस्कृति एवं खेलों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा हैजिससे उनका सम्पूर्ण विकास हो सके1 इस अवसर पर राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनाथठाकुर. विधायक अश्वमेघ देवी. जवाहर लाल नेहरू विद्यालय पटनासंभाग के उपायुक्त वी वी नागेश्वर समेत कई लोग मौजूद थे
तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चंडीगढ. लखनऊ.हैदराबाद. भोपाल. जयपुर. शिलांग. पुणे तथा पटना के 450 खिलाडीभाग ले रहे हैं
सं0 शिववीरेन्द्र 1353वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications