चकवेताद्जे लिंज आेपन टेनिस के क्वार्टरफाइनल में
लिंज. 25 अक्टूबर .रायटर . शीर्ष वरीयता प्राप्त रूस की अन्ना चकवेताद्जे ने बुधवार को यहां इटली की फ्रांसिस्का श्यावोन को लगातार सेटों में 6..0. 6..2 से पराजित कर लिंज आेपन टेनिस के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया
उधर फ्रांसीसी किशोरी तातियाना गोलोविन यूनान की एलेनी दानिलीदोउ के खिलाफ पहले सेट में पिछडने के बाद पैर में मोच के कारण मैच से बाहर हो गई
चौथी वरीयता प्राप्त दिनारा सफीना ने इटली की करीन नेप को आसानी से लगातार सेटों में 6..2. 6..2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई लेकिन पांचवीं वरीयता प्राप्त निकोल वेदिसोवा को पहले राउंड में बैंकाक चैंपियनशिप की विजेता चैक गणराज्य की फ्लेविया पैनेटा को हराने के लिए काफी संघर्ष करना पडा
पहला सेट गंवाने के बाद वेदिसोवा ने शानदार वापसी करते हुए पैनेटा को 4..6. 6..3. 7..6 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया
आस्टि्रया की किशोरी तमीरा पेस्जेक ने स्पेन की एनाबेल मेदिना गेरिग्यूज को 6..3. 7..5 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई जहां उनका मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस की मेरियन बारतोली से होगा
प्रकाश.राणा 1142रायटर
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications