रैना और जोगिंदर ने दिलाई इंडिया ब्लू को रोमांचक जीत
अहमदाबाद 25 अक्टूबर.वार्ता. युवा बल्लेबाज सुरेश रैना .92. की शानदार पारी और जोगिन्दर शर्मा के बेहतरीन हरफनमौला खेल . 27 रन और 30 रन पर तीन विकेट . की बदौलत इंडिया ब्लू ने इंडिया रेड को एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में आज रात 12 रन से हरा दिया
. मैन आफ द मैच . रैना की 100 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 92 रन शानदार पारी की बदौलत इंडिया ब्लू ने 49.3 आेवर में 246 रन का सम्मानजनक स्कोर खडा किया 1 इंडिया रेड के लिये जीत का 247 रन का लक्ष्य ज्यादा बडा नहीं था लेकिन जोगिदंर की कसी हुई गेंदबाजी के चलते इंडिया रेड टीम 50 आेवर में आठ विकेट पर 234 रन ही बना पाई 1 जोगिदंर ने इंडिया रेड के कप्तान मोहम्मद कैफ .42 . महेश रावत .47. और सिद्धार्थ त्रिवेदी.एक. के विकेट टके 1 लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 40 रन पर दो विकेट लिए
राज.प्रभु 2255 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications