पठान. वीआरवी और ईशांत टीम में लौटे
बेंगलूर 05 दिसंबर .वार्ता. तेज गेंदबाजों इरफान पठान. वी आर वी सिंह और ईशांत शर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलूर में आठ दिसंबर से खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के लिए भारतीय टीम में वापस बुलाया गया है जबकि जहीर खान और मुनाफ पटेल को विश्राम दिया गया है
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने चयन समिति के अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर की अध्यक्षता में 90 मिनट तक चली बैठक के बाद 14 सदस्यीय टीम का चयन किया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. के सचिव निरंजन शाह ने बैठक के बाद बताया कि वेंगसरकर इस बैठक में शामिल हुए1 उल्लेखनीय है कि वेंगसरकर ने अपने कालम लिखने पर बोर्ड की मनाही के बाद बीसीसीआई से मुआवजे की मांग की थी और इस्तीफे तक की पेशकश कर दी थी1 बैठक में चयन समिति के अन्य सदस्य वेंकटपति राजू .भूपेन्द्र सिंह .सीनियर. संजय जगदाले और रंजीव बिस्वाल शामिल हुए
पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 1..0 से आगे चल रहे भारत ने 14 सदस्यीय टीम में दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज ईशांत को शामिल किया है1 ईशांत को दिल्ली में पहले टेस्ट के लिए टीम में रखा गया था लेकिन रणजी मैच खेलने के लिए बाद में उन्हें छोड दिया गया था
चोटों के कारण पहले और दूसरे टेस्ट में नहीं खेलने वाले तेज गेंदबाजों रूद्र प्रताप सिंह और शांत कुमारन श्री संत के नाम पर विचार नहीं किया गया1 दोनों गेंदबाज मूल टेस्ट टीम में शामिल थे लेकिन चोटों के कारण उन्हें हटना पडा था1 आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम
अनिल कुंबले .कप्तान. वसीम जाफर .दिनेश कार्तिक . राहुल द्रविड. सचिन तेंदुलकर . सौरभ गांगुली . वी वी एस लक्ष्मण . युवराज सिंह. महेन्द्र सिंह धोनी . हरभजन सिंह . इरफान पठान . ईशांत शर्मा. वी आर वी सिंह . मुरली कार्तिक1 राज सत्यकाम जगबीर2032वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications