राजीव शुक्ला ने कहा- ज्योतिषी मत बनिए, टीम को टी20 वर्ल्ड कप पर फोकस करने दीजिए
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला इस बात से कतई भी प्रभावित नहीं है कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली से कप्तानी छीन ली जाएगी और रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का कप्तान बना दिया जाएगा। इस तरह की कई रिपोर्ट सही नहीं निकली जिनमें कहा गया कि T20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली केवल टेस्ट कप्तान के तौर पर ही अपने कार्यकाल को जारी रखेंगे ताकि वह अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा फोकस कर सके।
अब बातों का आधिकारिक तौर पर खंडन हो चुका है और अफवाहों से राजीव शुक्ला खुश नहीं हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ऐसी बातों में कोई भी सच्चाई नहीं है और महत्वपूर्ण यह है कि इस तरह की बातों से विचलित होने की जगह टीम का ध्यान केवल T20 वर्ल्ड कप पर होना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले भी और उसके बाद भी किसी तरह की विभाजित कप्तानी पर बातचीत नहीं की जानी है।
भारतीय नेशनल इंडियन नैशनल सिलेक्टर्स ने पिछले बुधवार को T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम को चुना था। रोहित शर्मा को इस टीम का उप कप्तान चुना गया है और माना जा रहा था कि विश्व कप के बाद इस स्पिलिट कैप्टंसी आएगी जिसमें रोहित कैप्टन बन जाएंगे। लेकिन इस तरह की सब बातों को बकवास करार दिया गया है।
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भी कहा था कि यह विराट कोहली के खिलाफ एक गंदा षड्यंत्र है जिस पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
अगर टीम की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन की वापसी को सफेद गेंद क्रिकेट में एक सरप्राइज मूव के तौर पर देखा जा सकता है। भारत T20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर करेगा। अश्विन ने आखिरी बार T20 इंटरनेशनल मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 जुलाई में खेला था।
हालांकि अनुभवी स्पिनर यजुवेंद्र चहल बाहर कर दिए गए हैं और महेंद्र सिंह धोनी को बतौर मेंटोर टीम में लिया गया है जो कि कुछ अन्य सरप्राइस मूव कहे जा सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस टूर्नामेंट का होस्ट होगा लेकिन प्रतियोगिता संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में चलेगी क्योंकि भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है। T20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर को शुरू होगा और इसका फाइनल मुकाबला दुबई में 14 नवंबर को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
