Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए इस बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा

IPL 2020 Prize Money: IPL 2020 champion team will now receive Rs 10 crore | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में लीग मैच का दौर खत्म हो गया और प्लेऑफ मुकाबले शुरू हो गए हैं। पहले प्लेऑफ मुकाबले में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 57 रन से मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की हो गई है। ऐसे में एक बात यह तय है कि आईपीएल का खिताब या तो मुंबई जीतेगी या फिर वह दूसरे नंबर पर रहेगी। आईपीएल 2020 का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को यूएई में खेला जाएगा, लेकिन क्या आपने सोचा है कि आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम को कितनी राशि मिलेगी।

पिछले आईपीएल सीजन की बात करें तो विजेता टीम को 20 करोड़ रुपए की राशि मिली थी। पिछली बार मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल का खिताब जीतने के बाद 20 करोड़ रुपए की राशि मिली थी। लेकिन इस बार बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह इनाम राशि में कटौती करेगी और पिछली बार की तुलना में यह राशि आधी होगी। यानि इस बार आईपीएल जीतने वाली टीम को 10 करोड़ रुपए की राशि मिलेगी। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी।

वहीं उपविजेता की बात करें पिछली बार 2019 में उपविजेता टीम को 12.50 करोड़ रुपए मिले थे, लेकिन इस बार उपविजेता की राशि में 50 फीसदी की कटौती की जाएगी, यानि इस बार उपविजेता टीम को 6.5 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी। वहीं तीसरे और चौथे नंबर की टीम की बात करें तो उनकी राशि को भी पिछली बार की तुलना में आधी राशि मिलेगी। तीसरे नंबर की टीम को 4.375 करोड़ रुपए मिले जबकि चौथे नंबर की टीम को भी 4.375 करोड़ रुपए मिलेंगे।

Story first published: Friday, November 6, 2020, 18:20 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+