Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

DC vs RR: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी दिल्ली, देखें कैसी है प्लेइंग 11

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 30वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है, जहां पर दिल्ली की टीम को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं राजस्थान की टीम हार की कगार पे पहुंचकर जीत को हासिल कर लिया। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने युवा हरफनमौला खिलाड़ी तुषार पांडे को हर्षल पटेल की जगह टीम में शामिल किया है। वहीं राजस्थान की टीम ने आज के मैच में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

और पढ़ें: IPL को लेकर अश्विन ने दिया बड़ा बयान, कहा- आंखों में धूल झोंकने के लिये है ऑरेंज और पर्पल कैप

उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लीग में अभी भी रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल करनी है तो वहीं राजस्थान की टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए शारजाह के मैदान के बाहर जीत हासिल नहीं हुई है। ऐसे में आज के मैच में दोनों ही टीमों के लिये यह टॉस काफी जरूरी रहा।

जहां दिल्ली की टीम इस समय चोट से जूझ रही है और अपने युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में शिमरोन हेटमायर को भी बाहर बैठना पड़ रहा है। वहीं राजस्थान की टीम के लिये बेन स्टोक्स की वापसी से टीम काफी मजबूत हो गई है और राहुल तेवतिया-रियान पराग की बदौलत मिली बेहद जरूरी जीत से इस टीम का आत्म-विश्वास काफी ऊपर हो गया है।

और पढ़ें: RR vs DC: ऋषभ पंत को लगी है ग्रेड ए की चोट, इस खिलाड़ी को मौका दे सकती है दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार पांडे, एनरिच नॉर्टजे, कगिसो रबाडा।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी।

Story first published: Thursday, October 15, 2020, 5:46 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+