इनसे हो हमारा फाइनल, पूरे विश्व क्रिकेट को कुछ मजा आएगा : सकलैन मुश्ताक
कराची : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 की फाइनल टीमें काैन होंगी, इसका अंदाजा अभी लगाना जल्दबाजी रहेगी। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक को विश्वास है कि उनकी टीम फाइनल में जगह बनाएगी। यही नहीं, उन्होंने तो उस टीम को भी पसंदीदा के रूप में चुन लिया जिसके साथ वह फाइनल होता देख खुश होंगे। सकलैन के मुश्ताक सिर्फ वो ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट को इन दोनों टीमों के बीच फाइनल देखने का मजा आएगा।
यह भी पढ़ें- IPL Auction : रिटेंशन नियम आए सामने, इतने खिलाड़ी रिटेन कर सकती है टीम

इनसे हो हमारा फाइनल
सकलैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के पाकिस्तान के तीसरे मैच से पहले कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच फाइनल होना चाहिए। सकलैन ने कहा, "मैं चाहता हूं भारत से हमारा फाइनल हो और अगर भारत और पाकिस्तान एक साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं तो ICC और पूरे विश्व क्रिकेट को कुछ मजा आएगा। यह क्रिकेट के लिए अच्छा होगा क्योंकि वे हमारे पड़ोसी देश हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''अगर हम दोनों खेलते हैं तो यह हमारे रिश्ते के लिए भी अच्छा होगा।"
पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2021 में अपने पहले मैच में भारत को 10 विकेट से हराया। यह पाकिस्तान की आईसीसी विश्व कप मैचों में भारत के खिलाफ पहली जीत है। बाबर आजम की कप्तानी में भारत का विजयी रथ रूक गया। भारत ने इस हार से पहले वनडे विश्व कप में हुए सभी 7 मैचों में पाकिस्तान को हराया था, जबकि टी20 विश्व कप में खेले पाचों मैचों को अपने नाम किया था। मुश्ताक अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश थे। हालांकि, पूर्व महान ऑफ स्पिनर का मानना है कि यह सिर्फ एक मैच में मिली जीत नहीं बल्कि इसके अलावा और एक बड़ी उपलब्धि थी।

यह इंसानियत और मोहब्बत की जीत थी
खेल के समापन के बाद, कई भारतीय और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए देखे गए। मोहम्मद रिजवान ने खेल के बाद विराट कोहली को गले लगाया और टीम इंडिया के मेंटर एमएस धोनी के साथ मजेदार बातचीत भी की। मुश्ताक के लिए, ये खेल से स्वाद लेने के क्षण थे क्योंकि वह चाहते थे कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हों। मुश्ताक ने कहा, "पिछले मैच में जो कुछ भी हुआ, वह विराट कोहली हो, धोनी हमारे खिलाड़ियों को गले लगा रहा हो, यह विश्व क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा था। भारत बनाम पाकिस्तान की भिड़ंत को अलग रखते हुए मेरे लिए मैच से सबसे अच्छी बात यह थी कि यह इंसानियत और मोहब्बत की जीत थी।"

2007 में हुआ था दोनों में फाइनल
अपने पहले दो मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड को हराने के बाद, पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है क्योंकि समूह की अन्य टीमें उतनी सफल नहीं दिखी हैं। अब भारत अपना मैच 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है, जिसमें उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। भारत-पाकिस्तान के बीच 2007 टी20 विश्व कप का फाइनल हुआ था, जिसमें भारत ने रोमांचक जीत दर्ज कर पहला खिताब अपने नाम किया था। अगर एक बार फिर इन दोनों टीमों के बीच फाइनल होता है तो ना सिर्फ बल्लेबाजों द्वारा रिकाॅर्ड बनते टूटते दिखेंगे, बल्कि स्टार स्पोर्ट्स और आईसीसी को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
