For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सुरक्षा कारणों से भारत आने से इनकार

By Staff

हालाँकि अंतरराष्ट्रीय टेनिस फ़ेडरेशन ने शुक्रवार को कहा था कि ऑस्ट्रेलिया को अपना डेविस कप मैच ज़रूर खेलना चाहिए. फ़ेडरेशन चेन्नई में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतुष्ट है.

लेकिन टेनिस ऑस्ट्रेलिया को वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता है. टेनिस ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष ज्योफ़ पोलार्ड ने एक बयान में कहा, "हमने मैचों का स्थान बदलने की मांग की थी. हमें खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफ़ी चिंता है और वो भी भारतीय चुनाव के समय."

ऑस्ट्रेलिया के फ़ैसले पर अपनी टिप्पणी में भारत के गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि चेन्नई डेविस कप मैचों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है.

तैयारी

उन्होंने कहा कि सुरक्षा चाक चौबंद है और खिलाड़ियों को अच्छी सुरक्षा व्यवस्था देने की तैयारी थी.

हमने मैचों का स्थान बदलने की मांग की थी. हमें खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफ़ी चिंता है और वो भी भारतीय चुनाव के समय ज्योफ़ पोलार्ड

हमने मैचों का स्थान बदलने की मांग की थी. हमें खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफ़ी चिंता है और वो भी भारतीय चुनाव के समय

ऑस्ट्रेलिया को एशिया-ओसिनिया ज़ोन ग्रुप-1 के तहत तीसरे राउंड का मैच भारत के ख़िलाफ़ खेलना था. ये मैच आठ से 10 मई तक चेन्नई में होने थे.

ऑस्ट्रेलिया को अपने इस फ़ैसले के कारण प्रतियोगिता से एक साल के लिए निलंबित भी किया जा सकता है.

लेकिन टेनिस ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष ज्योफ़ पोलार्ड का कहना है कि उनके पास अन्य कोई चारा नहीं था. उन्होंने कहा, "हम अपनी टीम नहीं भेज सकते हैं. खिलाड़ियों को ख़तरे में डालना हमारी ग़ैर ज़िम्मेदारी होगी."

उन्होंने कहा कि डेविस कप काफ़ी महत्वपूर्ण है लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण कुछ चीज़ें होती हैं. टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने इंडियन प्रीमियर लीग दक्षिण अफ़्रीका में कराने के फ़ैसले की ओर भी इशारा किया और कहा कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियाँ चुनाव में व्यस्त हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+