For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

न्यूज़ीलैंड 206 पर सिमटा

By Super

नैथन मैक्कलम ने पारी को सँभालने की कोशिश करते हुए अर्द्धशतक जमाया

विश्व कप क्रिकेट के एक अहम मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को 206 रनों पर समेट दिया है.

नागपुर में हो रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. रात में बारिश होने की वजह से पॉन्टिंग ने ये फ़ैसला किया.

पिछले दिनों न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में आए भूकंप में मारे गए 100 से अधिक लोगों की याद में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने बाँह पर काले पट्टे बाँधे हैं.

ऑस्ट्रेलिया ज़िम्बाब्वे को हराने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं करते हुए इस मैच में उतरा तो न्यूज़ीलैंड ने ऑल राउंडर जैकब ओरम की जगह जेमी हाउ को टीम में जगह दी.

विकेटकीपर बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कलम अभी रंग में आते दिख रहे थे कि इसी बीच शॉन टेट की गेंद पर उनका कैच थर्ड मैन पर जेसन क्रेज़ा ने पकड़ लिया. वह 16 रन बनाकर आउट हुए.

उसके बाद अभी टीम के स्कोर में 20 रन और जुड़े थे कि 10 रन बनाने वाले मार्टिन गप्टिल शेन वॉटसन की नीची रही गेंद पर बोल्ड हो गए.

इसके बाद जेसी राइडर और रॉस टेलर ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की मगर राइडर 25 रन बनाकर मिचल जॉनसन की गेंद पर आउट हो गए.

उनके बाद आए जेम्स फ़्रैंकलिन उसी ओवर में जॉनसन का शिकार बने और बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गए.

स्कॉट स्टाइरिस का भी कुछ वही हाल रहा और अगले ओवर में वो भी बिना कोई रन बनाए पैवेलियन की ओर बढ़ गए. उनका विकेट शॉन टेट को मिला.

नैथन का अर्द्धशतक

मिचल जॉनसन ने चार अहम विकेट लिए

सिर्फ़ 73 रनों पर छह विकेट गिरने के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम संकट में थी मगर फिर जेमी हाउ और नैथन मैक्कलम ने कुछ देर पारी को सँभाला. दोनों ने मिलकर 48 रन जोड़े.

उस समय हाउ स्टीवन स्मिथ की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. अब बारी मैक्कलम और कप्तान डैनियल विटोरी की थी.

उन दोनों ने पारी को सँभालने की कोशिश की और मैक्कलम ने अर्द्धशतक भी जमाया मगर 52 रनों के स्कोर पर मिचल जॉनसन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया.

इसके बाद विटोरी 44 रनों के निजी स्कोर पर ब्रेट ली की गेंद पर आउट हुए.

न्यूज़ीलैंड के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई जिसकी वजह से पूरी पारी 46वें ओवर की पहली गेंद पर 206 रनों पर सिमट गई.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से 13 वाइड और दो नो बॉल फेंकी गईं. मिचल जॉनसन ने चार और शॉन टेट ने तीन विकेट लिए जबकि ब्रेट ली, शेन वॉटसन और स्टीवन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला.

ऑस्ट्रेलिया अगर ये मैच जीतता है तो ये विश्व कप में उसकी रिकॉर्ड लगातार 30वीं जीत होगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+