Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीनस हारी, फ़ेडरर जीते, पेस आगे बढ़े

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में बुधवार को हुए बड़े उलटफ़ेर में वीनस विलियम्स को चीन की ना ली ने हराकर सेमिफ़ाइनल में प्रवेश कर लिया. टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र उम्मीद लिएंडर पेस पुरुष युगल से तो बाहर हो गए मगर मिश्रित युगल के सेमिफ़ाइनल में उन्होंने जगह बना ली है.

उधर सरीना विलियम्स और रोजर फ़ेडरर एकल मुक़ाबलों के सेमिफ़ाइनल में पहुँच गए हैं. चीन की ना ली वीनस से पहला सेट 2-6 से हार गई थीं मगर अगले दोनों सेट उन्होंने कड़े मुक़ाबले में 7-6, 7-5 से जीत लिया. इस तरह ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का वीनस का सपना एक बार फिर टूट गया.

दूसरे क्वार्टर फ़ाइनल में गत विजेता सरीना विलियम्स पहला सेट हार गई थीं और दूसरे सेट में भी वो बेलारूस की विक्टोरिया अज़ारेंका से 4-0 से पीछे चल रहीं थीं. मगर इसके बाद दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने ज़बरदस्त वापसी की और मैच 4-6, 7-6, 6-2 से जीत लिया. इस तरह महिलाओं के सेमिफ़ाइनल में इस बार दो चीनी महिलाओं को जगह मिली है. गुरुवार को सरीना विलियम्स का मुक़ाबला ली ना से और जस्टिन हेना का मुक़ाबला झेंग जिए से होगा.

पुरुषों के क्वार्टर फ़ाइनल में रोजर फ़ेडरर का मुक़ाबला रूस के निकोलाए डेविडेंको से था. डेविडेंको ने पहला सेट 6-2 से जीत भी लिया था मगर उसके बाद फ़ेडरर ने बाज़ी पलट दी. उन्होंने अगले तीनों सेट 6-3, 6-0, 7-5 से जीत लिए. पुरुषों के वर्ग के पहले सेमिफ़ाइनल में क्रोएशिया के मैरियन सिलिच का मुक़ाबला ब्रिटेन के ऐंडी मरे से होगा.

लिएंडर पेस और लुकास ड्लोही का मुक़ाबला पुरुष युगल के क्वार्टर फ़ाइनल में क्रोएशिया के इवो कार्लोविच और सर्बिया के दुसान वेमिच से था. पेस और ड्लोही की जोड़ी ये मैच 3-6, 4-6 से हार गई.

मगर उसके कुछ ही घंटों के बाद पेस जब मिश्रित युगल में ज़िम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ उतरे तो उन्होंने इसराइनल के ऐंडी रैम और रूस की एलीना वेसनीना की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हरा दिया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+