Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL के बायोबबल पर दिये विवादित बयान से पलटे एडम जंपा, बयान जारी कर दी सफाई

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने सीजन को बीच में छोड़कर वापस अपने देश जाने का फैसला किया, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के एंड्रयू टॉय, आरसीबी के केन रिचर्डसन और एडम जम्पा का नाम भी शामिल है। इन खिलाड़ियों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल छोड़कर जाने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद यह खिलाड़ी 14 दिनों के जरूरी क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं जहां पर इन प्लेयर्स ने आईपीएल को बीच में छोड़ने को लेकर अपने-अपने कारणों का खुलासा भी किया है।

और पढ़ें: 'वो अच्छा खिलाड़ी पर बेकार कप्तान', सहवाग ने बताया कौन है आईपीएल का बुरा कैप्टेन

इस बीच आरसीबी के लेग स्पिनर एडम जंपा ने आईपीएल के बायोयबल को मोस्ट वर्नेबल बायोबबल बताया था जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। इसको लेकर जंपा ने अब सफाई देने का काम किया है और अपने बयान पर यू टर्न लेने का काम किया है।

और पढ़ें: 'अच्छा हुआ IPL 2021 की नीलामी में नहीं बिका', जानें ऐसा क्यों बोले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

बायोबबल पर दिये बयान से पलटे जंपा

बायोबबल पर दिये बयान से पलटे जंपा

आरसीबी के दोनों खिलाड़ियों ने दोहा से कनेक्टिंग फ्लाइट लेने के बाद मेलबर्न पहुंच गये हैं जहां पर उतरने के बाद उन्होंने बयान जारी किया और कहा कि हमारी फिक्र करने वाले सभी प्रशंसकों को बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं और रिचर्डसन सुरक्षित तरीके से मेलबर्न पहुंच गये हैं। इसके साथ ही जंपा ने आईपीएल बायोबबल को दिये गये अपने बयान पर सफाई भी दी।

उन्होंने कहा,'बायोबबल को कमजोर बताने वाले मेरे बयान का मतलब यह कभी भी नहीं था कि कोरोना वायरस कभी भी बायोबबल के अंदर प्रवेश कर सकता है। बीसीसीआई और आरसीबी की टीम ने हमें सुरक्षित रखने के लिये हर तरह की एहतियात बरतने का काम किया और हमें सुरक्षित महसूस कराया। मेरा मानना है कि टूर्नामेंट सुरक्षित हाथों में है और सुरक्षित तरीके से खत्म होता नजर आयेगा।'

आरसीबी और बीसीसीआई ने की वापस लौटने में मदद

आरसीबी और बीसीसीआई ने की वापस लौटने में मदद

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 15 मई तक के लिये भारत से आने वाली सभी डायरेक्ट फ्लाइटस पर बैन लगा दिया है। जंपा ने फ्रैंचाइजी और बीसीसीआई को लॉजिस्टिक्स में मदद करने के लिये धन्यवाद कहा।

उन्होंने कहा,' मैं आरसीबी की टीम मैनेजमेंट का परिस्थितियों को बेहतरीन तरीके से संभालने को लेकर शुक्रिया अदा करता हूं। हमने जैसे ही वापस जाने का फैसला किया टीम मैनेजमेंट ने पूरी तरह से हमारा साथ दिया और पूरे तरीके से हमारे साथ खड़े नजर आये। उन्होंने हमारी मदद के लिये हर संभव काम किया जिसने हमारे लिये वापसी आसान कर दी।'

कई कारणों के चलते छोड़ा आईपीएल

कई कारणों के चलते छोड़ा आईपीएल

1.5 करोड़ की कीमत में आरसीबी से जुड़े एडम जंपा को इस सीजन एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वापस लौटने के बाद जंपा ने कहा कि आईपीएल छोड़ने में कई चीजें कारक रही।

उन्होंने कहा,'मैं भारत में तेजी से बिगड़ते हालात को अच्छे से समझ सकता हूं और पूरे देश के साथ मेरी संवेदनायें हैं जो कि इस महामारी के साथ मुश्किल लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। यह एक निजी चयन था और आईपीएल छोड़ने में कई और कारण भी कारक रहे।'

Story first published: Thursday, April 29, 2021, 19:50 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+