CPL 2020: नाइट राइडर्स की जीत के बाद शाहरुख ने मनाया जश्न, आईपीएल को लेकर जानें क्या बोले
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज में जारी कैरिबियन प्रीमियर लीग गुरुवार को समाप्त हुई। सीपीएल 2020 में इस साल बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट अजेय रहते हुए चौथा बार इस खिताब को जीतने का काम किया। सीपीएल के फाइनल मुकाबले में नाइटराइडर्स का सामना प्रीति जिंटा के मालिकाना हक वाली सेंट लूसिया जूक्स से हुई, जिसमें टीकेआर की टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में टीकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जूक्स की टीम को 154 रनों पर ही समेट दिया। कप्तान कायरन पोलार्ड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किये।
और पढ़ें: बुरी खबर: अभ्यास करने पहुंचे 2 क्रिकेटर्स पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर मौत
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम 19 रन पर 2 विकेट खोने के बाद खुद को संभाला और लेंडल सिमन्स और डैरेन ब्रावो की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर इस लक्ष्य को महज 18.1 ओवर में हासिल कर लिया। टीकेआर के लिये डेरेन ब्रावो ने विजयी चौका लगाया।
और पढ़ें: संन्यास से वापस लौटने के युवराज सिंह के फैसले पर जानें क्या बोले गौतम गंभीर

टीवी स्क्रीन के आगे खड़े होकर मनाया जश्न
वहीं टीम की जीत के बाद टीकेआर के मालिक शाहरुख खान भी जश्न मनाते नजर आये। कोरोना वायरस के चलते जारी प्रतिबंधों का ध्यान रखने के चलते वह त्रिनदाद में टीम के साथ तो नहीं हो सकते थे लेकिन उन्होंने घर पर रहकर ही टीम की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस जीत को लेकर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह टीवी स्क्रीन के आगे खड़े हैं और पीछे टीम मैच जीतने का जश्न मन रही है। शाहरुख ने अपनी इस सेल्फी के साथ ऐसा दिखाया हे कि मानो वह भी टीम के साथ मैदान पर इसका जश्न मना रहे हैं।

जानें क्या बोले शाहरुख खान
अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'हम टीकेओर है, शानदार खेला लड़कों....आप हमेशा हमें गर्व करने का और खुश होने का मौका देता है। वह भी ऐसे समय में जब दर्शक ही न हो। हम आपसे प्यार करते हैं टीम।'
शाहरुख खान ने इसके साथ ही टीम के कप्तान कायन पोलार्ड और डेरेन बंधुओं को अलग से शुक्रिया लिखा।

आईपीएल को लेकर जानें क्या बोले शाहरुख
उन्होंने लिखा, मेरे सबसे पसंदीदा डेरेन ब्रावो, मेरे अपने कायरन पोलार्ड और डीजे ब्रावो आप लोगों से बहुत प्यार है।
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने इसके बाद आईपीएल में अपनी टीम के हेड कोच ब्रैंडम मैक्कलम को भी जीत की बधाई देते हुए कहा कि सीपीएल आ गया है, अब आईपीएल की बारी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
