IPL 2020: कमिंस का अनोखा कारनामा, एक ही मैच में बने सबसे महंगे गेंदबाज और सबसे तेज बल्लेबाज
नई दिल्लीः केकेआर ने नीलामी में पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उनके साथ, उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ में से एक के रूप में देखा गया, जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज और रसेल जैसे हरफनमौला खिलाड़ी थे।
लेकिन अपने पहले मैच में कमिंस पूरी तरह से पटरी पर उतरे नजर आए जिसकी कीमत केकेआर की टीम को चुकानी पड़ी। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में 20 ओवरों के दौरान 195 रन बनाए थे जिसके जवाब में केकेआर 146 ही रन बना सकी। मजेदार बात यह रही कि कमिंस का जितना योगदान मुंबई इंडियंस के ज्यादा रन बनवाने में था उतना ही अपनी टीम के रनों में भी रहा।

गेंद और बल्ले से कमिंस का अनोखा कारनामा-
दरअसल इस मुकाबले में पैट कमिंस गेंद के साथ सबसे महंगे और बल्ले के साथ सबसे ऊंचे स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी साबित हुए।
केकेआर की गेंदबाजी के दौरान कमिंस ने 3 ओवरों में 49 रन दिए और 16.30 रन प्रति दर से मैच की सबसे खर्चीली गेंदबाजी की। यहां तक दिनेश कार्तिक ने कमिंस को उनके कोटे से सभी ओवर ना कराना ही ठीक समझा।
IPL 2020: KKR की 3 गलतियों जो MI के खिलाफ उनको पड़ गई भारी

पहले बने मैच के सबसे महंगे गेंदबाज-
इसके बाद जब बारी कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग की आई तो कोई भी बल्लेबाज तेज गति से रन नहीं बना सका। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर 30, इयोन मॉर्गन ने 20 गेंदों पर 16 और आंद्रे रसेल ने 11 गेंदों पर 11 रन बनाए। जबकि इन तीनों की हिटिंग के भरोसे ही केकेआर को इस सीजन की कद्दावर टीमों में गिना जा रहा है।
लेकिन मैच में कमिंस जैसे ही 10वें नंबर पर बैटिंग करने आए उन्होंने कुछ ऐसा किया जो अप्रत्याशित था।

फिर बने मैच में सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज-
दरअसल कमिंस ने बेहद घातक गेंदबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह को उनके आखिरी ओवर में चार छक्के जड़ दिए। इससे पहले बुमराह रसेल और मार्गन को आउट करके अपनी टीम की पक्की कर चुके थे। पैट कमिंस बल्लेबाज के दौरान 12 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए और उनका स्ट्राइक रेट रहा 275 जो मैच में सर्वाधिक है।
इतना ही नहीं, कमिंस केकेआर की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी साबित हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
