IPL 2020: KXIP के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद वार्नर ने कहा- हां, मुझे चोट पहुंची है
नई दिल्लीः कल रात हुए मुकाबले से कई कहानियां बननी शुरू हो गई हैं। ये तो सब जानते हैं कि मैच खत्म हो जाते हैं पर स्टोरी नहीं होती। ये कहानियां ही आगे लीजेंड में तब्दील हो जाती हैं। जाने-अनजाने में किंग्स इलेवन पंजाब का देर से आया ड्रीम रन भी कुछ ऐसा ही है। यह आईपीएल की शान तो बढ़ा ही रहा है, साथ ही केएल राहुल के कद को भी लीजेंड सरीखा करता जा रहा है।
पिछले मुकाबले की एक भावपूर्ण स्टोरी मनदीप सिंह से भी जुड़ी है जो किंग्स इलेवन पंजाब हैं और ओपनर के तौर पर केएल राहुल के साथ खेलने उतरे थे। मैच से पहले मनदीप के पिता की मौत हो गई थी लेकिन वह बैटिंग के लिए उतरे। उन्होंने भारत जाने के बजाए टीम का साथ दिया और यह राहुल के साथ पहले विकेट लिए 37 रनों की साझेदारी भी की। उनकी 17 रनों की पारी 14 गेंदों पर आई।
पंजाब इस मैच में 126 रन ही बना सकी जिसके जवाब में सनराइजर्स ने 114 रनों का स्कोर किया। हार के बाद जाहिर है डेविड वार्नर की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि यह काफी तकलीफ देने वाली हार है-
"हां, बहुत चोट पहुंची है। हमारे गेंदबाजों ने उन्हें सीमित करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। शुरू होने के बाद, हमने अपना पैर पेडल से हटा लिया। एक बार स्पिन में आने के बाद उस विकेट पर रन करना मुश्किल हो रहा था। हमारे लिए यह दबाव से निकलने की कोशिश करने के बारे में था, स्विंग गेंदबाजी का असर कम करने के बारे में था, लेकिन जाहिर है हम लाइन पार नहीं कर सके।"
अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए वार्नर ने आगे कहा-
"उन्होंने नई गेंद के साथ अच्छी गेंदबाजी की। सभी विकेट नहीं मिले, लेकिन हमने इसे अच्छी तरह से अंजाम दिया। आज हमारे गेंदबाजों ने अच्छी तरह से योजनाओं को अंजाम दिया, उनसे बहुत खुश हैं। बस इस खेल को भूलकर आगे बढ़ना होगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
