IPL 2020 में अभी तक चोटिल हो चुके हैं 3 बड़े खिलाड़ी, एक हुआ टूर्नामेंट से बाहर
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के मंलवार यानी कि 22 तारीख तक 4 रोमांचक मैच हो चुके हैं। दर्शकों को एक मुकाबला तो सुपरओवर का भी देखने को मिला। कोई भी मैच अभी तक एक-तरफा होता हुआ नहीं दिखा है। अंत तक मैच का रोमांच देखने को मिला। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दम लगाते हुए दिखाया। हालांकि अभी तक हुए इन चार मैचों में तीन बड़े खिलाड़ी चोट का शिकार भी बने। इनमें से एक को तो टूर्नामेंट से बाहर भी होना पड़ा।

1. राशिद खान
सीजन का तीसरा मैच सोमवार राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने बाजी तो मारी लेकिन हैदराबाद को हार के साथ अपना एक खिलाड़ी चोट का शिकार होता हुआ भी देखना पड़ा। दरअसल, राशिद खान और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के दौरान दो रन बनाने की कोशिश कर रहे थे और इस बार दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि राशिद जमीन पर गिर गए और कुछ देर तक जमीन पर ही लेटे रहे। हालांकि, वह एक फिजियो उपचार के बाद बल्लेबाजी के लिए लौटे। यह देखा जाना बाकी है कि वह अगले मैच में खेलेंगे या नहीं।
एक बार फिर धोनी की अंपायर के साथ हुई बहस, इस कारण हुए नाराज

2. मिशेल मार्श
जिस मैच में राशिद चोटिल हुए, उसी मैच में हैदराबाद के अनुभवी ऑलराउंडर मिशेल मार्श भी चोटिल हो गए थे। गेंदबाजी के दौरान मिचेल मार्श चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। लेकिन, लक्ष्य का पीछा करते हुए, जब सनराइजर्स ने 8 विकेट खो दिए, तो वह चोट के बाद भी बल्लेबाजी करने आए। लेकिन वह भाग नहीं पा रहे थे।। मिचेल मार्श की चोट गंभीर दिखी कि उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करना पड़ गया। अब उनकी जगह विंडीज के जेसन होल्डर को चुना गया है।

3. आर अश्विन
दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जब वह गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर किंग्स इलेवन पंजाब को बड़ा झटका दिया। उन्होंने पहले करुण नायर और फिर निकोलस पूरन को आउट किया। लेकिन उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर डाइव लगाकर गेंद को रोकने की कोशिश में अपना कंधा चोटिल कर लिया। लेकिन उन्होंने बाद में ट्वीट किया कि चोट बहुत गंभीर नहीं थी। इसलिए वह दिल्ली कैपिटल के बाकी मैच के लिए खेलने की संभावना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
