Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित ने द्रविड़ को बताया भारतीय क्रिकेट का दिग्गज, नए कोच के साथ काम करने में आएगा मजा

नई दिल्लीः भारत के सीमित ओवरों के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की तारीफ की है कि राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया है। रोहित ने टीम के मुख्य कोच के रूप में टीम में वापसी के लिए पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को बधाई भी दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की थी कि द्रविड़ वर्ल्ड कप के बाद रवि शास्त्री की जगह लेंगे और उनका पहला काम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग देना होगा।

रोहित ने बुधवार को अफगानिस्तान पर भारत की 66 रन की जीत के बाद पहले तो यह बात पूछी कि क्या राहुल द्रविड़ के कोच बनने की जानकारी आधिकारिक हो चुकी है? रोहित का कहना था कि वे मैच खेल रहे थे और उनको पता नहीं है कि द्रविड़ के कोच बनने को लेकर आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई ने कुछ कहा है। रोहित ने कहा, "क्या यह आधिकारिक है? हम खेल खेल रहे थे, मुझे नहीं पता था।"

रोहित ने इसके बाद द्रविड़ को बधाई दी और कहा, "उन्हें वापस आने के लिए बधाई। वे अब अलग क्षमता के साथ टीम इंडिया में काम करेंगे। हम उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं। और भविष्य में उनके साथ काम करना अच्छा होगा।"

इससे पहले, द्रविड़ ने कहा कि वह टीम के नए मुख्य कोच के रूप में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। द्रविड़ के मुताबिक, शास्त्री के नेतृत्व में टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे आगे बढ़ाने के लिए टीम के साथ काम करूंगा।

द्रविड़ ने अपने बयान में कहा कि एनसीए, अंडर-19 और भारत 'ए' में ज्यादातर लड़कों के साथ वे काम कर चुके हैं और अब उनको पता है कि इन खिलाड़ियों ने हर दिन खुद में सुधार करने और मिलकर काम के लिए कितना जुनून और इच्छा है। द्रविड़ ने कहा, "अगले दो वर्षों में कुछ प्रमुख मल्टी-टीम इवेंट हैं, और मैं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

दूसरी ओर, रोहित ने अभी अपनी फॉर्म में वापसी की है। हालांकि उनका धमाकेदार प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ आया है लेकिन भारत को बाकी दो मैच और भी कमजोर टीमों के खिलाफ खेलने है। भारत चाहेगा कि नामिबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ ना केवल बड़ी जीत दर्ज की जाए बल्कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को बढ़िया तरीके से हरा दे।

Story first published: Thursday, November 4, 2021, 11:38 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+