Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चाय ब्रेक तक ऑस्‍ट्रेलिया 343, भारत 122/5 पर


Stuart Clarkमेलबर्न 27 दिसंबर: भारत-आस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में चाय के ब्रेक से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टुआर्ट क्लार्क ने सचिन तेंदुलकर सहित भारत के दो विकेट लेकर भारत को 122/5 के चिंताजनक स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया है.

चौथा विकेट गिरने के बाद तेंदुलकर अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे थे और सौरव गांगुली की साझेदारी में 65 रनों का इजाफा कर चुके थे कि चाय के ब्रेक से ठीक पहले ही क्लार्क की एक गेंद ने ठीक उनके स्टम्प पर प्रहार करते हुए उन्हें 62 के व्यक्तिगत स्कोर पर मैदान से बाहर कर दिया. इसके बाद आए युवराज शून्य के स्कोर पर ही चाय से पहले के आखिरी ओवर में कैच कर लिए गए.

चाय का ब्रेक होने से पहले गांगुली 21 नॉट आउट के स्कोर पर क्रीज पर डटे हुए थे. इससे पहले आज ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को 343 के स्कोर पर आल आउट कर दिया गया था.

संक्षिप्त स्कोर (दूसरा दिन, चाय के समय तक)

ऑस्ट्रेलिया: पहली पारी 343 पर आल आउट
भारत: पहली पारी 122/5 (तेंदुलकर 62, लक्ष्मण 26, गांगुली 21 नाबाद)
(क्लार्क 15 पर 3, ली 24 पर 2)

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+