दीपक चाहर बोले- इस खिलाड़ी को मैं हमेशा प्लेइंग इलेवन में देखना चाहता हूं
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 में शुक्रवार (16 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने चारों खाने चित्त किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में सीएसके के कप्तान धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उनका यह फैसला उपयोगी साबित हुआ। पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 106 रन बनाए।
दीपक चाहर, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट लिए, उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच समाप्ति के बाद दीपक ने बयान देते हुए कहा कि वह टीम में ग्यारह खिलाड़ियों में से रवींद्र जडेजा को देखना चाहते थे।
मैच के बाद बोलते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं सबसे खुश था जब मैंने मयंक अग्रवाल का शिकार किया। गेंद को स्विंग करना और सही विकेट लेना एक गेंदबाज के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। पहले ओवर में रितुराज गायकवाड़ का कैच बहुत तेजी से था और वह कैच केवल जडेजा जैसे फील्डर ही पकड़ सकते थे। मैं उस समय सोच रहा था कि जडेजा को होना चाहिए था। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक हैं और उन्होंने मेरी गेंद पर बहुत सारे कैच पकड़े हैं। इसलिए मैं टीम की प्लेइंग इलेवन में हमेशा जडेजा को देखना चाहता हूं। "
बता दें कि 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने अविश्वसनीय कैच लपकते हुए पंजाब के विस्फोट बल्लेबाज क्रिस गेल को चलता किया। जडेजा ने क्रिस गेल का प्वॉइंट की दिशा में शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा। इस कैच को देखने के बाद ना सिर्फ सीएसके खिलाड़ी बल्कि गेल भी हैरान रह गए। गेल 10 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लाैटे।
जडेजा ने सिर्फ इस कैच से ही नहीं, बल्कि इससे पहले एक रन आउट के जरिए भी सुर्खियां बटोर ली। अद्भुत कैच लपकने से पहले जडेजा ने खतरनाक रन आउट के जरिए कप्तान केएल राहुल को चलता किया। जडेजा ने तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर केएल राहुल को रन आउट किया। गेल शाॅट खेलने के बाद एक रन चुराना चाहते थे, लेकिन 30 गज के घेरे में तैनात जडेजा के सामने उनका फैसला गलत हो गया। जडेजा ने सीधा निशाना स्टंप पर लगाया और राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया। राहुल 7 गेंदों में 5 रन बनाकर सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
