हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ मैच विनर, सचिन शामिल नहीं
नई दिल्ली: दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर अनिल कुंबले भारत के लिए सबसे महान मैच विजेता खिलाड़ी हैं। हरभजन ने कुंबले के साथ अपने टेस्ट करियर का एक बड़ा हिस्सा खेला। कुंबले बाद में नवंबर 2007 से एक साल बाद अपने रिटायरमेंट तक कप्तान थे।
हरभजन ने स्पोर्टस्टार को बताया, "मेरे विचार में, अनिल भाई भारत के लिए सबसे बड़े खिलाड़ी थे।"

अनिल कुंबले की क्षमता पर भज्जी के शब्द-
"वह शायद सबसे बड़े मैच विजेता हैं जो भारत की और से खेले हैं। लोग कहते थे कि वह गेंद को स्पिन नहीं करते थे, लेकिन उसने दिखाया कि अगर आपके पास दिल होता है, तो आप बल्लेबाजों को आउट कर सकते हैं, भले ही गेंद घूमती हो या नहीं।"
खतरनाक एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे अफगानिस्तान के विकेटकीपर, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई
उन्होंने कहा, "अगर किसी में भी अनिल भाई जितनी आधी प्रतिस्पर्धा भी होगी तो वह चैंपियन बन जाएगा। मैं इतने सालों तक उनके साथ खेलकर भाग्यशाली रहा। वह अविश्वसनीय रूप से प्रतिबद्ध खिलाड़ी थे।"

बिना गेंद घुमाए भी कुंबले ने किया है कमाल-
हालांकि वह गेंद के बड़े टर्नर नहीं थे, लेकिन कुंबले अब तक के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। उनका 619 विकेटों का रिकॉर्ड उन्हें सर्वकालिक सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वालों की सूची में केवल शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन से पीछे रखता है। उन्होंने 271 एकदिवसीय मैचों में 337 विकेट लिए और टेस्ट और वनडे में भारत के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने रहे।
फादर्स डे: भारतीय खेल जगत में 5 प्रसिद्ध पिता और उनके सेलिब्रिटी बेटे
वह जिम लेकर के बाद केवल दूसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट पारी में 10 विकेट लिए हैं।

कुंबले-हरभजन की जोड़ी रही है खास
अनिल कुंबले ने अपने 18 साल लंबे करियर में अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला 2008 में खेला था। उन्होंने हरभजन के साथ बेमिसाल स्पिन जोड़ी बनाई। कुंबले और हरभजन ने एक साथ 54 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें भारत को 21 घरेलू टेस्ट मैच जीतने में कामयाबी मिली है। इस जोड़ी ने आपस में 356 विकेट लिए हैं जिसमें उनका औसत 27.23 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 62.63 का रहा है
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
