Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में, भारत पर मंडरा रहा हार का खतरा

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भी भारत अपनी पकड़ खोता जा रहा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट पर 261 रन बनाकर कुल 326 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में भारत के पास से इस मैच को बचा पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।

चौथे दिन स्टम्प्स तक शॉन मार्श 62 और रायन हैरिस आठ रनों पर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया ने 75 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 3.48 के औसत से रन बटोरे हैं। मार्श ने अपनी 131 गेंदों की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया है। उन्होंने हैरिस के साथ अब तक 27 रन जोड़े हैं।

भारत ने 234 के कुल योग पर मिशेल जानसन (15) के रूप में सातवें विकेट झटक लिया था लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाज हमेशा की तरह पुछल्लों के सामने नतमस्तक नजर आए। जानसन ने भी मार्श के साथ 32 रन जोड़े।

भारतीय गेंदबाजों ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया को कमतर स्कोर पर रोकने की भरपूर कोशिश की। इस काम में उन्हें काफी हद तक सफलता मिली भी लेकिन दिन चढ़ने के साथ भारतीय गेंदबाज थके और लाइन लेंथ से भटकते नजर आये। जिसका फायदा आस्ट्रेलियाई बल्लबाजों ने जमकर उठाया।

आस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में डेविड वार्नर (40), क्रिस रोजर्स (69) का अहम योगदान है। रोजर्स और वार्नर ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। शेन वॉटसन (17) और स्टीवन स्मिथ (17) बड़ी पारियां नहीं खेल सके लेकिन रोजर्स के साथ उनकी क्रमश: 41 और 33 रनों की साझेदारी टीम के काफी काम आई।

भारत की ओर से उमेश यादव, इशांत शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद समी को एक सफलता मिली। इशांत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज बने।

बारिश और खराब रोशनी के कारण भोजनकाल के बाद का खेल डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहा। इसी को देखते हुए चौथे दिन आधे घंटे देरी तक खेल जारी रहा जबकि पांचवें दिन आधे घंटे पहले खेल शुरू किया जाएगा।

इससे पहले, भारत ने चौथे दिन सिर्फ तीन रन जोड़ते हुए दो विकेट गंवा दिए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने आठ विकेट पर 462 रन बनाए थे। मोहम्मद समी नौ रनों पर नाबाद लौटे थे। कोहली (169) का विकेट गिरने के साथ तीसरे दिन का खेल समाप्त किया गाय था।

चौथे दिन जानसन ने 462 के कुल योग पर ही नए बल्लेबाज यादव (0) को चलता किया और फिर 465 के कुल योग पर समी (12) को आउट किया। इस तरह भारतीय पारी 128.5 ओवरों में सिमट गई। आस्ट्रेलिया की ओर से जानसन ने तीन, रायन हैरिस ने चार और नेथन लॉयन ने दो विकेट लिए। चार मैचों की इस सीरीज में भारत 0-2 से पीछे है। मेलबर्न में उसे 1981 के बाद से कोई जीत नहीं मिली है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+