'स्पिन आक्रमण के लिए तैयार हैं'
टेस्ट मैच शृंखला के लिए भारत पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग का कहना है कि वो भारत के स्पिन आक्रमण के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
भारत के दौरे में रिकी पोंटिंग अक्सर स्पिन गेंदबाज़ी के ख़िलाफ़ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन उनका कहना है कि वो इस बार अलग रवैए के साथ आए हैं.
रेडियो ऑस्ट्रेलिया के साथ एक बातचीत में पोंटिंग का कहना था, ' हमने इस शृंखला से पहले ही तय कर लिया था कि भारत की परिस्थितियों पर अधिक बात नहीं करेंगे लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में हमने स्पिन गेंदबाज़ी के बारे में बात की है और तय किया है कि इसका सामना कैसे किया जाएगा.'
ऑस्ट्रेलिया की टीम सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जयपुर पहुंची है जहां वो 27 सितंबर से अभ्यास मैच खेलेगी. ऑस्ट्रेलया के इस दौरे में उनके साथ ग्रेग चैपल भी होंगे. पूर्व में भारत के कोच रह चुके ग्रेग चैपल इस बार सहायक कोच की हैसियत से ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ हैं.
उल्लेखनीय है कि ग्रेग चैपल के संबंध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ बहुत अच्छे नहीं रहे थे जिसके बाद उनका अनुबंध रद्द कर दिया गया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम को भारत में चार टेस्ट मैच खेलने हैं और इस बार उनकी टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों की कमी साफ दिख रही है.
ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वार्न रिटायर हो चुके हैं जबकि बल्लेबाज़ी में साइमंड्स को टीम में नहीं रखा गया है. हालांकि इस बार शेन वाटसन और साइमन कटिच को पूरा मौका मिलने की संभावना है.
टीम रिकी पोंटिंग ( कप्तान), डाउ बोलिंगर, स्टुअर्ट क्लार्क, माइकल क्लार्क, ब्रैड हैडिन, मैथ्यू हेडन, माइकल हसी, फिल जैक्स, मिचेल जॉनसन, ब्रेट ली, साइमन कटिच, जेसन क्रेज़ा, ब्राइस मैकगैन, पीटर सिडल और शेन वाटसन.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications