लगातार 7वां टॉस हार विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने शानदार बल्लेबाजी और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। टीम में एक नई ऊर्जा का संचार करने में विराट कोहली अहम भूमिका निभाते हैं। मैदान में कोहली अपना सौ फीसदी झोंकने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक मामले में किस्मत विराट कोहली का साथ नहीं देती है। विराट कोहली टॉस जीतने के मामले में काफी अनलकी है। वनडे मैचों की बात करें तो सर्वाधिक टॉस हारने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ है। अहम बात यह है कि विराट कोहली आज वनडे में लगातार 7वां टॉस हारे हैं।
जनवरी 2018 से विराट कोहली के बतौर कप्तान टॉस पर नजर डालें तो अभी तक किसी भी टीम के कप्तान की तुलना में विराट कोहली ने सर्वाधिक टॉस हारे हैं। जनवरी 2018 से विराट कोहली ने 48 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और इसमे से 28 में विराट कोहली टॉस हार गए। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आज एक बार फिर से विराट कोहली को टास में हार का मुंह देखना पड़ा। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भी विराट कोहली को टास में हार सामना करना पड़ा था। हालांकि देखने वाली बात यह है कि आज के मैच में टीम इंडिया वापसी कर पाती है या नहीं।
पहले वनडे में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया ने महज 6 विकेट गंवाकर 374 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 308 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 66 रनों से जीत लिया था। ऐसे में तीन वनडे मैचों की सीरीज में आज का मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला है। सीरीज को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम को आज का मुकाबला जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
