IND vs ENG 1st Test: क्या राहुल लेंगे मयंक की जगह? जानिए कैसी हो सकती है प्लेइंग 11
नई दिल्लीः कोहली की अगुआई में भारत बुधवार से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने उतरेगा। इंग्लैंड के खिलाफ इस प्रतियोगिता में भारत के सामने ओपनिंग जोड़ी की कुछ समस्याएं हैं। दोनों टीमें मजबूत हैं और यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण की शुरुआत का प्रतीक होगी।
विराट कोहली ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के साथ बातचीत में अंग्रेजी धरती पर टेस्ट मैच खेलने के लिए अपनी बात रखी।
कोहली ने कहा, "पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में हर दिन लगातार जुनून और शानदार प्रदर्शन को दोहराना होता है, खुद को यह बताना होता है कि मैं कड़ी मेहनत करना चाहता हूं और मैं ऐसी परिस्थितियों में जाना चाहता हूं, जो हर टेस्ट में कठिन हैं, हर दिन में चुनौतीपूर्ण हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से ट्रेंट ब्रिज में शुरू हो रही है। केएल राहुल को गेंद का सामना करने के लिए कहा जा सकता है। नियमित ओपनर शुभमन गिल के अलावा मयंक अग्रवाल भी चोटिल हैं।
दूसरा विकल्प बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन हैं। हनुमा विहारी ने भी वैसे पारी की शुरुआत की है।अगर विहारी ओपन करते हैं और अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, तो सीमर ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पर भी चयन के लिए विचार किया जा सकता है।
पहले टेस्ट लिए भारत की संभावित टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (वीसी), ऋषभ पंत (डब्ल्यूके), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह
भले ही यह भारत के लिए पहले टेस्ट की शुरुआत होगी लेकिन टीम इंग्लैंड में जून से है जहां पर उसको विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खेलनी थी। पहला एडिशन न्यूजीलैंड की झोली में गया है लेकिन अब दूसरे संस्करण में टीम इंडिया फिर से वापसी करना चाहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
