Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियाः विश्व कप की मेजबानी का दावा

footballसिडनी, 26 नवंबरः एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) के अध्यक्ष मोहम्मद बिन हम्माम ने आज कहा कि 2018 के विश्व कप की मेजबानी के लिए आस्ट्रेलिया के दावे का समूचा एशिया एकजुट होकर समर्थन कर सकता है.

बिन हम्माम ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एशिया 2002 के विश्व कप की सफलतापूर्वक मेजबानी कर चुका है. इसलिए 2018 की मेजबानी तो उसे मिलनी ही चाहिए, लेकिन अपने यूरोपीय प्रतिद्वंद्वियों को मात देने के लिए उसे एकजुट होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एशियाई देशों में अब तक सिर्फ आस्ट्रेलिया ने मेजबानी का दावा करने का फैसला किया है.

चीन के बारे में अटकलें हैं मगर उसने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि एशिया को मेजबानी तभी मिल सकती है जब उसकी ओर से सिर्फ एक दावेदार हो. अगर दो दावेदार होंगे तो उनमें से किसी एक को दूसरे के फायदे के लिए हटने का फैसला करना होगा. बिन हम्माम ने कहा कि विश्व कप के लिए आस्ट्रेलिया बेहतरीन मेजबान साबित हो सकता है. मेरे विचार से हर कोई इस देश में खेलना पसंद करेगा.

सभी एशियाई देश एकजुट होकर आस्ट्रेलिया के दावे का समर्थन कर सकते हैं. 2018 के विश्व कप के मेजबान का फैसला 2011 से पहले नहीं होना. दावा करने की प्रक्रिया भी 2009 तक जारी रहेगी. रोटेशन प्रणाली खत्म करने के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) के फैसले के बाद कई देशों ने इसमें दिलचस्पी जाहिर की है. इंग्लैंड, बेल्जियम, हालैंड, मेक्सिको और अमरीका भी 2018 के विश्व कप की मेजबानी के लिए होड़ में कूदने का मन बना रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+