Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाकिब अल हसन ने चुनी IPL XI, भारत के दिग्गज क्रिकेटर को बनाया कप्तान

नई दिल्ली। जब तक क्रिकेट शुरू नहीं हो जाता, दिग्गजों में अपनी फेवरेट टीम का चयन करने का चलन जारी है। इस बार बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अपनी पसंदीदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) XI चुनी है। खास बात यह है कि शाकिब ने टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी है जो उनके साथ टी20 लीग में खेल चुके हैं।

इन्हें चुना ओपनिंग के लिए

इन्हें चुना ओपनिंग के लिए

शाकिब ने कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ एक चैनल पर बातचीत करते हुए आईपीएल इलेवन को चुना। उन्होंने टीम में भारत के सात जबकि अपने समेत चार विदेशी खिलाड़ी चुने। शाकिब ने ओपनिंग के लिए डेविड वाॅर्नर को चुना। उनके साथ ओपनिंग के लिए राॅबिन उथप्पा को चुना जिन्हें सीजन-13 के लिए राजस्थान राॅयल्स ने 3 करोड़ में खरीदा है। तीसरे नंबर पर उन्होंने गाैतम गंभीर को चुना। यही नहीं, उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया। गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन भी बना चुके हैं।

नंबर-5 के लिए खुद को रखा

नंबर-5 के लिए खुद को रखा

नंबर-4 के लिए उन्होंने मनीष पांडे को सिलेक्ट किया जबकि पांचवें नंबर के लिए खुद को रखा है। यूसुफ पठान को छठे नंबर पर रखा, जबकि आलराउंडर के रूप में खतरनाक आंद्रे रसेल को सातवें स्थान पर रखा। इनके अलावा स्पिनर, जबकि तीन तेज गेंदबाजों को चुना।

शाकिब अल हसन की आईपीएल XI:

शाकिब अल हसन की आईपीएल XI:

डेविड वॉर्नर, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी, उमेश यादव।

Story first published: Wednesday, June 24, 2020, 17:20 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+