सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को तीसरा टेस्ट जीतने का दिया मंत्र
अहमदाबाद। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में भारत की टीम जिस तरह से 145 रन के स्कोर पर सिमट गई उसके बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में जबरदस्त शुरुआत की है। इंग्लैंड के दो विकेट बिना किसी रन के ही गिर गए। अक्षर पटेल ने पहले ही ओवर में शुरुआत की तीन गेंदों पर 2 विकेट हासिल किए। पटेल ने जैक क्रॉली और जॉनी बेयरस्टो को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया। वहीं पहली पारी में भारत की खराब बल्लेबाजी के बाद दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को खास सलाह दी है।
फटाफट विकेट लें
भारत की पहली पारी के बाद सुनील गावस्कर ने कहा कि अभी जो हुआ है उससे मुझे मेरी आखिरी टेस्ट की याद आ रही है। पाकिस्तान ने 110-115 रन बनाए थे, भारत ने 140-145 रन बनाए थे। इस भारतीय टीम को उससे सीखना है और ये देखना है कि इंग्लैंड की टीम 150 से ऊपर रन ना बनाए, लिहाजा जरूरी है कि भारतीय टीम इंग्लैंड को 150 से अधिक रन नहीं बनाने दें और फटाफट विकेट लें।
सीरीज अभी बराबरी पर
इंग्लैंड की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ अपनी लाइन पकड़ी ज्यादा कुछ नहीं किया बाकि जो पिच को करना है वो पिच ने की। भारतीय बल्लेबाज चाहते थे कि फटाफट शॉट खेलें। अक्षर पटेल और अश्विन ने स्वीप से यही करने की कोशिश की लेकिन इसका उन्हें नुकसान हुआ। बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
भज्जी ने रूट-लीच की तारीफ की
वहीं अहमदाबाद की टर्निंग पिच पर भारतीय गेंदबाजों के विफल होने पर हरभजन सिंह ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट जो होती है वो अलग विकेट पर होती है, जोकि स्पिन के लिए मानी जाती है। हमारे बल्लेबाजों को स्पिन खेलने की उतनी आदत है नहीं है। टीम विदेशी धरती पर उछाल भरी और तेज पिचों पर बल्लेबाज का अभ्यास तो करते हैं। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उतनी स्पिन गेंदबाजी को मदद नहीं मिलती है और फटाफट क्रिकेट में पाटा विकेट होती है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ अपनी तैयारी को और बेहतर करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
