आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को बाउंसर से लगी सिर में गंभीर चोट

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज फिल ह्यूजेस को मैच के दौरान सिर में गंभीर चोट लगी है। शेफील्ड शील्ड और न्यू साउथ वेल्स के बीच मैच के दौरान एक बाउंसर लगने के बाद सेंट विंसेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ह्यूजेस को सीन एबट की गेंद पर चोट लगी और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से ले जाना पड़ा। ह्यूजेस की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल में ह्यूजेस की हालत गंभीर है और उनका ऑपरेशन चल रहा है। साउथ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ द्वारा जारी बयान के अनुसार एसएसीए बोर्ड और प्रशासन की ओर से हमारी दुआएं फिल ह्यूजेस और उनके परिवार के साथ है। फिल को गेंद से सिर में चोट लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

उनके परिजन और एसएसीए महाप्रबंधक हाई परफार्मेंस टिम नीलसन उनके साथ हैं। एसएसीए सीईओ कीथ ब्रॉडशॉ ने कहा कि वे इस घटना से काफी दुखी और सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि ह्यूजेस के ऑपरेशन का नतीजा 24-48 घंटे से पहले पता नहीं चल सकेगा। गौरतलब है कि पूर्व में भारतीय खिलाड़ी रमन लांबा की मैच के दौरान सर पर गेंद लगने से उनकी मौत हो गयी थी।

Story first published: Tuesday, November 25, 2014, 14:26 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+