मैच के दौरान सिर में गंभीर चोट के बाद फिलिप ह्यूज की मौत
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को मैच के दौरान सर पर गंभीर चोट लगने के बाद आज अस्पताल में मौत हो गयी है। ह्यूज को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान बल्लेबाजी करते वक्त एक तेज आती बाउंसर गेंद से सर में गंभीर चोट आयी थी। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया।
सिडनी में साउथ वेल्स के खिलाफ एक मैच के दौरान सीन एबॉट की बाउंसर गेंद पर उन्हें सर में गंभीर चोट लगी थी। जिसके फौरन बाद अब मैदान में गिर गये थे। लेकिन तुरंत ही अन्य खिलाड़ी उनकी मदद के लिए आगे आये और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ह्यूज कोमा में चले गये थे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेले गये 26 टेस्ट मैचों में उन्होंने 1535 रन बनाये थे जिसमें उन्होंने तीन शतक भी लगाए हैं। टेस्ट कैरियर में 161 रन उनका बेहतरीन स्कोर है। ह्यूज के निधन के बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
