Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Ashes 2021-22: गाबा टेस्ट के लिये पैट कमिंस ने किया टीम का ऐलान, इस दिग्गज की हुई वापसी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज का आगाज 8 दिसंबर से गाबा के मैदान पर होना है, जिसको लेकर कंगारू टीम के नये टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने रविवार को अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। पैट कमिंस ने एशेज सीरीज के पहले टेस्टे मैच के लिये जिस प्लेइंग 11 का ऐलान किया है उसमें पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये ट्रैविस हेड को मौका दिया गया है तो वहीं पर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की भी टीम में वापसी हुई है। उल्लेखनीय है कि सीरीज का पहला मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाना है, जहां पर 1989 के बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत के अलावा किसी और टीम ने नहीं हराया है।

पैट कमिंस ने ट्रैविस हेड को टीम में चुने के पीछे की वजह पर बात करते हुए कहा कि क्वीन्सलैंड के कप्तान उस्मान ख्वाजा और उनके बीच चयन करना काफी मुश्किल फैसला था क्योंकि दोनों ही इस पॉजिशन पर अच्छा खेलते हैं और बहुत शानदार फॉर्म में हैं, हालांकि फिर हमने टीम के लिये हाल में किस खिलाड़ी ने खेला है उसके आधार पर हेड का चयन किया है।

और पढ़ें: IND vs SA: 3 खिलाड़ी जो साउथ अफ्रीका दौरे पर ले सकते हैं रविंद्र जडेजा की जगह

उन्होंने कहा,'उस्मान के पास बहुत सारा अनुभव है और हम भाग्यशाली हैं कि वो हमारे स्क्वॉड का हिस्सा हैं। लेकिन ट्रैविस हडे पिछले कुछ सालों से लगातार इस टीम का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने इंग्लैंड में जाकर रनों का अंबार लगाया और फिर ऑस्ट्रेलिया में भी, अब मुझे लगता है कि वो एशेज में भी बड़ी पारियां खेल सकते हैं।'

वहीं इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान नहीं करने का फैसला किया है और बताया कि हमने अपने सभी विकल्प तैयार कर लिये हैं लेकिन हम अभी टीम का ऐलान नहीं करेंगे। हमें मौसम को देखना होगा और अगले कुछ दिनों में पिच किस तरह से बदलाव लाती है उस पर भी नजर रखनी है। लेकिन मुझे लगता है कि यह स्पिन गेंदबाजों के लिये काफी शानदार मैदान है, ऐसे में जब हम वहां उतरेंगे तो इस बात का ध्यान जरूर रखेंगे, फिलहाल हम कोई भी फैसला लेने की स्थिति में नहीं है।

और पढ़ें: कैसे जहीर खान की छोटी सी सलाह ने बदल दी हर्षल पटेल की किस्मत, गेंदबाजी में आ गई धार

गौरतलब है कि हाल ही में टिम पेन को अपनी साथी महिला खिलाड़ी के साथ अश्लील बातें करने के चक्कर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी छोड़नी पड़ी, जिसके बाद पैट कमिंस को टीम का नया कप्तान तो वहीं पर स्टीव स्मिथ को उपकप्तान बनाया गया है।

ऑस्ट्रेलिया इलेवन: मार्कस हैरिस, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (सी), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Story first published: Sunday, December 5, 2021, 13:00 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+