Tokyo 2020: 10m एयर राइफल क्वालिफिकशन राउंड से ही बाहर हुईं भारत की चंदेला और वलारिवन
नई दिल्लीः टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए 24 जुलाई की शुरुआत महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन राउंड से हुई। इसमें दुनिया की पूर्व नंबर एक शूटर अपूर्वी चंदेला और मौजूदा नंबर वन एलावेनिल वलारिवन ने की। इसमें भारत के हाथों निराशा लगी है क्योंकि दोनों में से कोई भी शूटर फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब नहीं रहीं।
दूसरी ओर जेनेट हेग डुएस्टैड ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में नया क्वालीफाइंग ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 632.9 अंक हासिल किए और वे टॉप पर रहीं।
इस राउंड मे सभी शूटरों को 6 सीरीज में 10 शॉट्स लगाने होते हैं यानी हर एथलीट को 60 शॉट्स करने होते हैं, जिसके अंत में टॉप के 8 शूटर फाइनल में चले जाते हैं। चंदेला ने 621.9 और वलारिवन ने 626.5 अंक ही हासिल किए। 50 शूटरों के इस राउंड में चंदेला को 36वां और वलारिवन को 16वां स्थान मिला।
नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टैड महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफाइंग ओलंपिक रिकॉर्ड की नई मालिक हैं।
उन्होंने 632.9 अंक के साथ स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
फाइनल में गए शूटर-
पार्क हीमून (KOR), मैरी टकर (USA), KWON Eunji (KOR), ओशन मुलर (FRA), यांग कियान (CHN), नीना क्रिस्टन (SUI), और अनास्तासिया गैलाशिना (ROC)।
आईओसी शरणार्थी ओलंपिक टीम की एथलीट लूना सोलोमन ने 605.9 का विश्वसनीय स्कोर बनाकर 50वां स्थान हासिल किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
