लंदन। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ही तर्ज पर माइकल क्लार्क ने एकाएक सीरीज के बीच में सन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। माइकल क्लार्क ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की है।
क्लार्क ने एशेज श्रंखला के पांचवे और आखिरी टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। उन्होंने चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया है। आखिरी टेस्ट मैच 20 अगस्त को खेला जाएगा।
Extremely tough day. England - All class & too good. To all the players I have played with & against, thank you! Memories will last forever
— Michael Clarke (@MClarke23) August 8, 2015 Congratulations @MClarke23 on a magnificent cricket journey; a fine captain with numbers backing his records! Good Luck Mate 👍
— Virat Kohli (@imVkohli) August 9, 2015 Thanks buddy. I wish you and the Indian team all the best for the future. https://t.co/jxkpshsENZ
— Michael Clarke (@MClarke23) August 9, 2015 क्लार्क ने टेस्ट क्रिकेट में 28 शतक लगाये हैं और बेहतरीन क्रिकेटिंग कैरियर के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। गौरतलब है कि क्लार्क ने वनडे क्रिकेट को विश्वकप के बाद ही अलविदा कह दिया था।
क्लार्क के सन्यास की घोषणा के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने क्लार्क को बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की है।