For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 503 पर ऑलआउट, भारत 71/1

ब्रिस्बेन। दूसरे टेस्ट मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत 10-12 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी शुरू करने की स्थिति में है लेकिन गेंदबाजों ने अपनी असाधारण दिशाहीनता के कारण कप्तान तथा टीम प्रबंधन की रणनीति पर पानी फेर दिया। बहरहाल, शुक्रवार का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में मुरली विजय का विकेट गंवाकर 71 रन बना लिए हैं।

लेकिन वह अभी भी 26 रनों से पिछड़ रहा है। शिखर धवन 26 और चेतेश्वर पुजारा 15 रनों पर नाबाद लौटे। धवन ने 65 गेंदों पर दो चौके लगाए हैं जबकि अपने अब तक के टेस्ट करियर में 2000 रनों से मात्र एक रन पीछे पुजारा ने 35 गेंदों पर दो चौके जड़े हैं। दोनों के बीच अब तक 30 रनों की साझेदारी हुई है। भारत ने 23 ओवर का सामना किया है।

इससे पहले भारत की 408 रनों की पहली पारी के जवाब में आस्ट्रेलिया ने 503 रन बनाये हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में भारत के खिलाफ 97 रनों की बढ़त ले ली है। वहीं स्टीवन स्मिथ ने बतौर कप्तान पहले ही टेस्ट में शतक जमाकर भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में आज आस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया था।

आस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने 133 रन बनाये जबकि जानसन 93 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए। आस्ट्रेलिया के 400 रन 89वें ओवर में बने। स्टार्क और नाथन लियोन (23) ने नौवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े। स्टार्क ने 57 गेंद में छह चौकों की मदद से 51 रन बनाए। भारत के लिये उमेश यादव ने 101 रन देकर तीन और वरूण आरोन ने 145 रन देकर दो विकेट लिये जबकि

भारत ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाए थे। इस तरह आस्ट्रेलिया को 97 रनों की बढ़त मिली। आस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 133, मिशेल जानसन ने 88, क्रिस रोजर्स ने 55 और मिशेल स्टार्क ने 52 रनों का योगदान दिया।

अपना पहला टेस्ट खेल रहे जोस हाजेलवुड 50 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 32 रनों पर नाबाद लौटे। भारत की ओर से इशांत शर्मा और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए हैं जबकि वरुण एरॉन व रविचंद्रन अश्विन को दो-दो सफलता मिली

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+