Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अक्षर पटेल ने बताया क्यों उन्हें वसीम बुलाया जाता है, ऋषभ ने नहीं बल्कि इस खिलाड़ी ने दिया ये नाम

नई दिल्ली। रवींद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में अक्षर पटेल ने टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करके हर किसी को चौंका दिया है। अक्षर पटेल ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में जबरदस्त गेंदबाजी करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अक्षर पटेल ने अहमदाबाद टेस्ट में 11 विकेट अपने नाम किए और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। अक्षर दोनों पारियों में 5 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अक्षर से पहले यह कारनाम लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन और आर अश्विन ने ये किया था। अपनी अच्छी गेंदबाजी की बदौलत अक्षर पटेल ने टीम में अपनी अलग जगह बनाई है और अब उन्हें टीम के खिलाड़ी वसीम कहकर बुलाते हैं। अक्षर को वसीम का नाम कैसे मिला इस बारे में खुद अक्षर पटेल ने जानकारी दी है।

रहाणे ने दिया नाम

रहाणे ने दिया नाम

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में विकेट के पीछे से ऋषभ पंत अक्षर पटेल को वसीम कहकर बुलाते हैं, जिसे स्टंप माइक में साफ सुना जा सकता है। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर अक्षर को वसीम कहकर क्यों बुलाया जाता है। वसीम नाम से बुलाए जाने पर खुद अक्षर पटेल ने जवाब देते हुए कहा कि अक्षर पटेल को लगता है कि मेरी ऑर्म बॉल वसीम अकरम की तरह होती है, जिसकी वजह से वह मुझे इस नाम से बुलाने लगा। यही नहीं अजिंक्या रहाणे भी मुझे इसी नाम से बुलाते हैं और इसके बाद ऋषभ पंत ने भी मुझे इसी नाम से बुलाना शुरू कर दिया।

घर में अच्छा करना बेहतरीन अनुभव

घर में अच्छा करना बेहतरीन अनुभव

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत 2-1 से आगे हैं और तीसरे टेस्ट में जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहले पायदान पर पहुंच गई है। पिछले दोनों मैचों में अक्षर पटेल ने जबरदस्त गेंदबाजी की। अपनी गेंदबाजी पर अक्षर ने कहा कि यह सपने के सच होने जैसा है। जब आप अपने लोगों के सामने अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह काफी अच्छी अनुभूति होती है। जब मैं यहां फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलता था तो सोचता था कि अगर यहां इसमे अच्छा करूंगा तो टेस्ट खेलने का मौका मिलेगा।

टेस्ट चैंपियनशिप में पहले पायदान पर

टेस्ट चैंपियनशिप में पहले पायदान पर

बता दें कि अगर भारतीय टीम चौथा मैच ड्रॉ भी करा लेती है तो आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम क्वालिफाई कर लेगी। फिलहाल भारत की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में पहले पायदान पर है। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

Story first published: Friday, February 26, 2021, 18:27 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+