Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20I : न्यूजीलैंड के खिलाफ ये खिलाड़ी कर सकता है भारत की कप्तानी

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की कप्तानी नहीं करेंगे। ऐसे में सवाल है कि आखिर काैन भारत का अगला कप्तान होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज होने जा रही है जो 17 नवंबर को जयपुर में शुरू हो रही है, जिसके बाद के मुकाबले 19 और 21 नवंबर को रांची और कोलकाता में खेले जाएंगे। फिर इसके बाग 25-29 नवंबर (कानपुर) और 3-7 दिसंबर (मुंबई) के बीच दो टेस्ट होंगे।

भारत के सभी टी20 विश्व कप टीम के सदस्यों का पिछले साल के दौरान व्यस्त कार्यक्रम रहा है, जो 2020 के आईपीएल के बाद से चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि चयनकर्ता भारतीय खिलाड़ियों को रेस्ट दे सकती है। रोहित शर्मा बताैर कप्तान पहली पसंद थे, लेकिन अब खबर आ रही है कि उन्हें भी आराम दिया जा सकता है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल हैं जिन्हें टी20आई की कप्तानी साैंपी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- 'मैं हमेशा टाॅप खिलाड़ी बनना चाहता था', बाबर आजम बचपन से ही देखते थे ये सपना

उनका कप्तान बनना लगभग तय है

उनका कप्तान बनना लगभग तय है

बीसीसीआई के करीबी सूत्र ने टीओआई के हवाले से कहा, "सीनियरों को ब्रेक लेने की जरूरत होगी और यह बाच छिपी नहीं है कि राहुल टीम के टी20 क्रिकेट के एक अभिन्न अंग हैं। उनका कप्तान बनना लगभग तय है।" इसके अलावा, बीसीसीआई को भी भरोसा है कि 20 ओवर की सीरीज के लिए स्टेडियम में सीमित भीड़ होगी। अधिकारी ने कहा, "हां, हमारे पास प्रशंसक आएंगे, लेकिन स्टेडियम पूरा भरा नहीं दिखेगा। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और आगे की योजना बनाएंगे।"

ये खिलाड़ी हो सकते हैं सीरीज में शामिल

ये खिलाड़ी हो सकते हैं सीरीज में शामिल

पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़ और मयंक अग्रवाल सीरीज में राहुल के साथ ओपनिंग के कुछ मुख्य दावेदार हैं, जबकि युजवेंद्र चहल और शिखर धवन, जिन्हें टी20 विश्व कप टीम में नहीं चुना गया था, के नाम भी शामिल होने की संभावना है। आईपीएल में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, चेतन सकारिया और हर्षल पटेल भी तेज गेंदबाज की तलाश में हैं, जबकि रवि बिश्नोई स्पिन कॉलम में भी जगह बना सकते हैं। वहीं हार्दिक पांड्या की छुट्टी हो सकती है जिनकी माैजूदा समय खूब आलोचना हो रही है।

कोहली विश्व कप की समाप्ति के बाद पद छोड़ने के लिए तैयार

कोहली विश्व कप की समाप्ति के बाद पद छोड़ने के लिए तैयार

सीरीज के लिए टीम के नाम के लिए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की अगले कुछ दिनों में बैठक होने की उम्मीद है, जबकि भारत के नए टी20 आई कप्तान के बारे में भी निर्णय लिया जाना है क्योंकि विराट कोहली विश्व कप की समाप्ति के बाद पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा कोहली की जगह लेने वाले सबसे संभावित नाम हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ फिलहाल केएल राहुल कप्तान बन सकते हैं। खबर यह भी आ रही है कि टी20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा को टी20आई के साथ-साथ वनडे फॉर्मेट की कप्तानी भी दी जा सकती है। वहीं कोहली टेस्ट की कप्तानी करते रहेंगे। रोहित के अलावा भी बीसीसीआई अन्य खिलाड़ी का कप्तान के तौर पर विकल्प तलाश रही है।

Story first published: Tuesday, November 2, 2021, 15:46 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+