IPL 2020: KXIP से हारी तो RR हो जाएगी प्लेऑफ से बाहर, संभावित XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड
नई दिल्लीः आज राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अहम मैच है जिसको कोई भी टीम जीत सकती है। आईपीएल एक ऐसी स्टेज पर है जहां परिणामों की निरंतरता गौण हो चुकी है और अनिश्चितता के रोमांच ने प्रतियोगिता को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
वैसे तो किंग्स इलेवन की टीम लगातार पांच जीतकर आ रही है लेकिन उसको अभी तक प्लेऑफ का टिकट नहीं मिला है और ना ही यह आसान होने जा रहा है। अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए पंजाब को आज लगातार छठी जीत दर्ज करनी होगी और ऐसा करने के बाद वे आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम भी बन जाएंगे।
इस टीम के 12 मैचों में 12 ही अंक है और राजस्थान रॉयल्स के 12 मैचों में 10 अंक हैं। राजस्थान तो यह मैच हारते ही प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। पिछला मैच राजस्थान को बेन स्टोक्स ने जीता दिया था और जिस तरह से फिलहाल यह प्रतियोगिता चल रही है उसको देखते हुए अगर गुलाबी टीम जीत जाए तो हैरानी नहीं होगी। क्योंकि आईपीएल का प्लेऑफ हर मैच के साथ और पेचीदा व दिलचस्प बनता जा रहा है।
यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा जहां मयंक अग्रवाल की चोट पर फिर से चुप्पी साधी हुई है लेकिन टीम को मनदीप सिंह के साथ जाने में दिक्कत नहीं होगी क्योंकि उन्होंने पिछले मैच में बढ़िया अर्धशतक लगाया था। लेकिन अग्रवाल आए तो दीपक हुडा को जाना पड़ सकता है और मनदीप को नीचे बैटिंग करनी पड़ेगी। अगर मयंक उपलब्ध ही नहीं है तो किंग्स इलेवन पुरानी टीम के साथ ही उतरता दिख रहा है।
दूसरी और राजस्थान रॉयल्स भी उसी टीम के साथ खेलने की कोशिश करेगा जो पिछले मैच में जीती थी। अगर ज्यादा कुछ हुआ तो अंकित राजपूत की जगह पर जयदेव उनादकट को लेकर आया जा सकता है।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती हैं-
किंग्स इलेवन पंजाब- केएल राहुल (C, wk), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा / मयंक अग्रवाल, क्रिस जॉर्डन, एम अश्विन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी
राजस्थान रॉयल्स- रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (C), संजू सैमसन (wk), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत / जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
