अनुभवी शोएब मलिक की हो सकती है T20 WC टीम में एंट्री, ये पाक खिलाड़ी हुआ चोटिल
नई दिल्लीः आईपीएल खत्म होने को आ रहा है लेकिन टी20 एक्शन अब शुरू होगा क्योंकि 2021 का वर्ल्ड कप क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कई टीमों को एक साथ मैदान पर दिखाने के लिए तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप इसी महीने से अक्टूबर और नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने फिर से अपनी टी20 टीम में कुछ बदलाव किए हैं लेकिन शोएब मलिक को जगह नहीं मिली है। अब पाकिस्तान के बल्लेबाज सोहैब मकसूद पीठ की चोट से जूझ रहे हैं।
पीठ की चोट के कारण मकसूद को चलने में भी दिक्कत हो रही है। और, इस स्थिति में, पाकिस्तान के अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक को फिर वापस बुलाने की संभावना है।
मकसूद की उपलब्धता के बारे में निर्णय की घोषणा अगले कुछ दिनों में किए जाने की संभावना है। पाकिस्तानी खिलाड़ी इस समय लाहौर में हैं और उनकी कोविड-19 की जांच की जाएगी। केवल वे खिलाड़ी जो कोविड 19 टेस्ट में नेगेटिव होंगे, वे ही प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे, जो 10 अक्टूबर 2021 से शुरू होगा।
पाकिस्तान टी20 विश्व कप के लिए 15 अक्टूबर 2021 को यूएई के लिए रवाना होगा और खिलाड़ी नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में नेट प्रैक्टिस करेंगे। फिर 14 अक्टूबर 2021 को एक अभ्यास मैच भी खेलेंगे।
एक सूत्र ने पुष्टि की कि मकसूद का एमआरआई स्कैन कराया गया था और उसे चलने में मुश्किल हो रही थी। सूत्र ने आगे कहा कि मकसूद को शामिल करने के संबंध में अंतिम निर्णय अंतिम रिपोर्ट आने पर लिया जाएगा।
सोहैब मकसूद ने पाकिस्तान के लिए 26 टी20 मैच खेले हैं और 13.65 की औसत और 116.67 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, मकसूद की जगह पर जिन शोएब मलिक के आने की चर्चा हो रही है वे पाकिस्तान क्रिकेट के दिग्गजों में से एक हैं।
मलिक वर्तमान में T20I क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने 116 T20I मैचों में 2335 रन बनाए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज का खेल के टी20ई प्रारूप में औसत 31.13 है और उन्होंने 8 अर्द्धशतक भी बनाए हैं। मलिक ने T20I में गेंद के साथ-साथ 28 विकेट भी लिए हैं। हालांकि वे अपने बेस्ट खेल को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं लेकिन वर्ल्ड कप में आपको अनुभव भी चाहिए। मलिक के पास कुछ चांस तो हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
