MI vs CSK : अंबाती रायुडू ने खेली धमाकेदार पारी, चेन्नई ने मुंबई को 5 विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के पहले मुकाबले की शुरूआत चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर की है। मुंबई ने 9 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे चेन्नई ने अंबाती रायुडू की शानदार पारी के दम पर 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। रायुडू ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 6 चाैकों व 3 छक्कों की मदद से 71 रनों की पारी खेली। उनके अलावा फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतकीय पारी खेली। डु प्लेसिस ने नाबाद 58 रन बनाए।
सीएसके की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। दोनों ओपनपर महज 6 रन पर वापस लाैट गए। शेन वाॅटसन 4 रन बनाकर लाैटे तो मुरली विजय 1 रन बनाकर चलते। वहीं तीसरे नंबर पर आए डु प्लेसिस ने अंबाती रायुडू के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई जिसने मैच पलटा।
इससे पहले मुंबई ने सीएसके के सामने 9 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य रखा है। क्विंटन डी काॅक ने 33, जबकि साैरव तिवारी ने 42 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर सके। वह 12 रन बनाकर पीयूष चावला का शिकार बने। मुंबई ने शुरूआत अच्छी की थी। 4.4 ओवर में 46 रन जोड़ लिए थे, लेकिन सीएसके के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए विरोधी टीम को बैकफुट पर ला दिया। सीएसके के लिए लुंगी नगिडी ने 4, जबकि दिपक चाहर व रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं सैम कुरेन, चावला ने 1-1 विकेट लिया।
सीएसके की प्लेइंग इलेवन
मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर /कप्तान), रवींद्र जडेजा, सैम क्यूरन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी नगिडी
मुंबई की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
