IND vs ENG: दो साल का लंबा ब्रेक, कुलदीप ने कहा- अब यह दोबारा डेब्यू करने जैसा है
India vs England Kuldeep Yadav नई दिल्लीः कुलदीप यादव के लिए आखिरकार लंबे समय बाद भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने के आसार हैं। वे 5 फरवरी से भारत-इंग्लैंड के बीच चेन्नई में होने जा रहे टेस्ट मैच के लिए चुने जा सकते हैं।
भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरी तरह चोटें लगी लेकिन दुर्भाग्य से कुलदीप को तब भी कोई टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला। अब कुलदीप का कहना है कि उनके लिए तो यह फिर से डेब्यू करने जैसा है।
कुलदीप यादव ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा, "मैं दो साल बाद टेस्ट खेलूंगा, तो ये डेब्यू करने जैसा ही है। मैं टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहता हूं और 100 प्रतिशत देना चाहता हूं। हां कुछ नर्वस हूंगा और दबाव होगा ही। सब आपको देख रहे होते हैं और उम्मीदें बड़ी होती हैं, और जब टीम इतना बढ़िया खेल रही हो तो आप भी योगदान करना चाहते हैं।"
कुलदीप ने यह भी कहा कि जब वह लगातार खेलेंगे तो उनका आत्मविश्वास लौट आएगा। कुलदीप के अनुसार वे खुद को रिलेक्स रखने की कोशिश करते हैं।
बाए हाथ के स्पिनर ने इस दौरान बताया कि टीम मैनेजमेंट ने उनको कितना समर्थन दिया है और कहा कि यह सपोर्ट उनके लिए काफी मायने रखती है। जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती थी तब अजिंक्य रहाणे ने कुलदीप यादव की तारीफ की थी और कहा था कि यह चाइनामैन बॉलर नेट्स में हार्ड वर्क कर रहा है।
इसी बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया, "यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आपका कप्तान वो हार्ड वर्क नोटिस करे। जो कुछ उन्होंने कहा वह मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि जब आपका कप्तान आपको सपोर्ट करता है तो यह आपके लिए काफी मायने रखता है और आपको प्रेरित करता है।"
कुलदीप ने आगे कहा कि इसी वजह से उनको कभी ऐसा नहीं लगा कि वे बाहर बैठे हैं। कुलदीप के अनुसार यह टीम मैनेजमेंट के लिए आसान नहीं होता कि उस खिलाड़ी पर फोकस बनाए रखे जो बैंच पर बैठा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
