For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ज़िम्बाब्वे के सामने 263 का लक्ष्य

By Super

ज़िम्बाब्वे ने अच्छी गेंदबाज़ी की

मौजूदा विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने विश्व कप के अपने पहले मैच में ज़िम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य रखा है.

शुरू में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ काफ़ी दबाव में रहे. लेकिन बाद में कुछ खिलाड़ियों ने अच्छे हाथ दिखाए और ऑस्ट्रेलिया की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने में सफल रही.

निर्धारित 50 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 262 रन बनाए. अब ज़िम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया का कैसा जवाब देती है, ये देखने वाली बात होगी.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया. लेकिन शुरू से ही ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी रन बनाने की गति को तेज़ नहीं कर पाई.

ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने भी इसका फ़ायदा उठाया और धीमी गेंदों पर उन्हें परेशान करते रहे. इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि पहले 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ़ 28 रन ही बना पाई.

ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 19वें ओवर में गिरा, जब ब्रैड हैडिन 66 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए.

वॉटसन ने 79 रनों की पारी खेली

ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने शेन वॉटसन जैसे धाकड़ बल्लेबाज़ को भी ख़ामोश रहने पर मजबूर कर दिया. रे प्राइस और प्रोस्पर उत्सेया ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की.

शेन वॉटसन ने बाद में कुछ हाथ दिखाए, लेकिन ज़िम्बाब्वे के कप्तान की निर्णय की समीक्षा की अपील के बाद उन्हें एलबीडब्लू आउट दिया गया. उन्होंने 92 गेंद पर 79 रन बनाए.

कप्तान रिकी पोंटिंग 28 रन बनाकर रन आउट हुए, तो कैमरुन व्हाइट 22रन बनाकर पवेलियन लौटे. बाद में उप कप्तान माइकल क्लार्क ने 55 गेंदों पर 58 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया.

ज़िम्बाब्वे की ओर से क्रिस म्पोफू ने दो विकेट लिए जबकि प्राइस, उत्सेया और क्रेमर के खाते में एक-एक विकेट आए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+